दुमका में महिला से खेत में दुष्कर्म, लालू यादव के खिलाफ मामला दर्ज

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुमका: खेत में गई महिला के साथ गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म किया।

महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी लालू यादव के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज गिरफ्तारी में जुट गई है।

आरोपी घटना के बाद से गांव से फरार है। मामला सरैयाहाट थाना क्षेत्र का है।

पीड़ित महिला ने दर्ज बयान में बताया कि शुक्रवार को गांव के नजदीक अपने खेत में गोबर फेंकने गई थी।

तभी पहले से घात लगाए बैठे लालू यादव ने सुनसान जगह होने का फायदा उठा कर गलत नीयत से पकड़ लिया और गलत का प्रयास करने लगा।

शोर मचाने का प्रयास किया तो हाथ से मुहं दबाकर दुष्कर्म की घिनौनी कृत को अंजाम दिया।

बाद आरोपित ने धमकी देते हुए कहा कि इस संबंध में किसी को बताया तो परिवार वालों को जान से मार धमकी देते हुए भाग गया।

पीड़िता ने घर आकर पति व सास को आपबीती बतायी। शनिवार देर शाम महिला ने थाना जाकर मामला दर्ज कराया।

मामले में थाना प्रभारी अनुज यादव ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस के पकड़ में होगा।

Share This Article