Latest Newsझारखंडमंईयां सम्मान योजना में फर्जीवाड़ा : बोकारो DC के आदेश पर दर्ज...

मंईयां सम्मान योजना में फर्जीवाड़ा : बोकारो DC के आदेश पर दर्ज हुई प्राथमिकी

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Maiya Samman Yojana: बोकारो-झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना में फर्जीवाड़ा करनेवाले पश्चिम बंगाल के यूसुफ और सूफानी खातून के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

बोकारो डीसी विजया जाधव के आदेश पर यह कार्रवाई की गई, जिसमें यूसुफ और सूफानी खातून ने सरकारी धन की हेराफेरी करने का प्रयास किया था।

आरोप है कि यूसुफ ने पत्तागोडा, बडाखांती, उत्तर दिनाजपुर, पश्चिम बंगाल से 67 फर्जी आवेदन इंडसइंड बैंक के खाते संख्या-100253387047 के तहत दर्ज किए थे।

बोकारो DC के आदेश पर कार्रवाई, फर्जी दस्तावेजों से सरकारी योजना का लाभ लेने का आरोप

वहीं, सूफानी खातून ने मोतीबिट्टा, कांटी, झारगांव, उत्तर दिनाजपुर, पश्चिम बंगाल से आठ आवेदन इंडसइंड बैंक के खाते संख्या-100253493007 के तहत दर्ज किए थे।

DC कार्यालय द्वारा किए गए निरीक्षण में पाया गया कि फर्जी राशन कार्डों का उपयोग करते हुए सरकारी योजना के तहत फर्जी आवेदन दाखिल किए गए थे।

जिला परियोजना पदाधिकारी UID द्वारा की गई जांच में CSC संचालक आइडी 243621130028 वीइइ बिल्लू कुमार रवि, पैरेंट आइडी उपेंद्र प्रसाद द्वारा की गई ऑनलाइन एंट्री की पुष्टि की गई।

इंडसइंड बैंक सेक्टर चार, बोकारो के शाखा प्रबंधक ने पांच फरवरी 2025 को दिए गए प्रतिवेदन में स्पष्ट किया कि यूसुफ और सूफानी खातून ने जाली राशन कार्ड और फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से सरकारी योजना का गलत लाभ उठाने का प्रयास किया था।

इस मामले की जांच के बाद जिला प्रशासन ने दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

spot_img

Latest articles

रांची में प्री SA-2 परीक्षा शुरू, 1.65 लाख से अधिक छात्र हुए शामिल

Pre SA-2 exam begins in Ranchi : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (Jharkhand Academic Council) की...

रांची में 12–13 फरवरी को होगा CMS वातावरण ट्रैवलिंग फिल्म फेस्टिवल एंड फोरम

CMS Vatavaran Travelling Film Festival and Forum: शहर में पर्यावरण और स्वदेशी ज्ञान को...

रिलोकेशन नोटिस के खिलाफ सड़कों पर उतरे दुकानदार, रिन्यूअल की मांग तेज

Demand for Renewals Picks Up : रांची नगर निगम द्वारा दुकानों को Relocate करने...

रांची विश्वविद्यालय ने BDS द्वितीय वर्ष की प्रायोगिक परीक्षा का कार्यक्रम किया जारी

BDS 2nd Year Practical Exam: रांची विश्वविद्यालय ने BDS द्वितीय वर्ष वार्षिक परीक्षा 2025...

खबरें और भी हैं...