Homeझारखंडझारखंड में लगातार बढ़ रहा अफीम तस्करी का नेटवर्क, युवा बन रहे...

झारखंड में लगातार बढ़ रहा अफीम तस्करी का नेटवर्क, युवा बन रहे इसके कुरियर…

Published on

spot_img

Jharkhand Opium Smuggling : झारखंड अफीम (Opium) तस्करी का गढ़ माना जाता है। तस्कर कुरियर के रूप में युवाओं को लालच देकर इसमें लिप्त कर रहे हैं।

कम समय में अधिक रुपये कमाने व मौज-मस्ती के साथ शौक पूरे करने का सपना लेकर युवा तस्करों के संपर्क में आ रहे हैं। एक से दूसरे तस्कर तक मादक पदार्थ पहुंचाने के लिए युवा कुरियर के रूप में काम करते हैं।

तस्करी का Network राजस्थान, पंजाब, हरियाणा समेत अन्य राज्यों तक फैला हुआ है। राज्य में अफीम की बेखौफ तस्करी हो रही है। अफीम के अलावे गांजा से लेकर अन्य नशीली पदार्थ की तस्करी इस कदर बढ़ी हुई है कि आए दिन नशे के सामानों की जब्ती पुलिस कर रही है।

गृह मंत्री ने नेशनल क्राइम ब्यूरो की रिपोर्ट का दिया हवाला

इसका खुलासा तब हुआ जब लोकसभा में एक सवाल के जवाब में गृह मंत्री ने नेशनल क्राइम ब्यूरो (NCB) की रिपोर्ट का हवाला दिया। 2020 में 6622.982 किग्रा, 2021 में 16158.318 किग्रा और 2022 में 32376.732 किग्रा अफीम आधारित मादक पदार्थ जब्त किया गया। जब्ती मामले में देश में झारखंड का वर्ष 2020 में आठवां, 2021 में चौथा और 2022 में तीसरा स्थान था।

झारखंड से तस्करी का नेटवर्क राजस्थान, पंजाब, हरियाणा सहित अन्य राज्यों तक फैला हुआ है। Police आज तक इसकी जड़ तक नहीं पहुंच सकी है। बीते तीन साल में करीब ग्यारह अरब के करीब 55 हजार किलोग्राम अफीम जब्त किया गया है।

बीते तीन साल के दौरान Jharkhand के अलग-अलग क्षेत्रों में 55 हजार किलोग्राम अफीम की जब्ती पुलिस ने बनाई है। जब्ती किए गए अफीम की बाजार में अनुमानित कीमत ग्यारह अरब के करीब तय किया है।

इस संबंध में रांची रेंज के DIG अनूप बिरथरे ने बताया कि एक तस्कर अफीम या डोडाचूरा दूसरे राज्य के तस्कर तक पहुंचाने के लिए युवाओं को कोरियर बनाते हैं। इन्हें एक खेप पहुंचाने के बदले पांच से 10 हजार रुपए मिल जाते हैं। इस कारण तस्करों के संपर्क में आकर युवा इस काम में शामिल हो जाते हैं।

इसमें पुरुष और महिलाएं भी शामिल हो रही हैं। हालांकि, पुलिस इसको रोकने के लिए कई मोर्चा पर एक साथ काम कर रही है। ग्रामीण इलाकों में तैनात चौकीदारों तक को अलर्ट किया गया है।

सभी को यह पता लगाने का निर्देश दिया गया कि अफीम के बीज का वितरण कौन कर रहा है। पुलिस को निर्देश दिया गया है कि ऐसे लोगों को चिह्वित कर उन पर कार्रवाई करें।

निर्देश यह भी दिया गया है कि जेल से छूटे तस्करों की गतिविधि पर नजर रखें। यह पता लगाएं कि जेल से जमानत पर छूटे तस्कर कहां रह रहे हैं और क्या कर रहे हैं। कहीं वह फिर से अफीम की तस्करी में शामिल तो नहीं हैं। यदि उसकी संलिप्तता सामने आती है तो ऐसे तस्करों को चिह्नित कर ना सिर्फ जेल भेजें, बल्कि उन पर CCA के तहत कार्रवाई करें।

spot_img

Latest articles

पूर्व CM चंपई सोरेन के दो सहायक हथियार के साथ गिरफ्तार, BJP कनेक्शन…

Violence on Hul Day: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के दो करीबी सहायकों...

हजारीबाग में ACB का बड़ा एक्शन, डॉ. सतीश कुमार रिश्वत लेते गिरफ्तार

Hazaribagh ACB Raid: झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) के...

आज से रांची रेलमंडल की ट्रेनों में किराया बढ़ा!, 26 से 41 रुपये तक की वृद्धि

Indian Railway Alert!: 1 जुलाई यानि आज से रांची रेलमंडल की एक्सप्रेस, मेल और...

रांची PMLA कोर्ट से 34वें राष्ट्रीय खेल घोटाले में पीसी मिश्रा की याचिका खारिज, विदेश यात्रा पर रोक

Ranchi PMLA Court: रांची की विशेष PMLA कोर्ट ने 34वें राष्ट्रीय खेल घोटाले (2011)...

खबरें और भी हैं...

पूर्व CM चंपई सोरेन के दो सहायक हथियार के साथ गिरफ्तार, BJP कनेक्शन…

Violence on Hul Day: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के दो करीबी सहायकों...

हजारीबाग में ACB का बड़ा एक्शन, डॉ. सतीश कुमार रिश्वत लेते गिरफ्तार

Hazaribagh ACB Raid: झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) के...

आज से रांची रेलमंडल की ट्रेनों में किराया बढ़ा!, 26 से 41 रुपये तक की वृद्धि

Indian Railway Alert!: 1 जुलाई यानि आज से रांची रेलमंडल की एक्सप्रेस, मेल और...