Latest Newsक्राइमपाकुड़ में नाबालिग की पत्थर से कूच कर बेरहमी से की गई...

पाकुड़ में नाबालिग की पत्थर से कूच कर बेरहमी से की गई हत्या, मामला प्रेम-पसंग से जुड़ा

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

पाकुड़: महेशपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत तसरिया गांव की एक किशोरी की पत्थरों से कूच कर हत्या कर दी गई। उसका शव मंगलवार को गांव से बाहर झाड़ी में खून से लथपथ हालत में मिला। वारदात के पीछे प्रेम-पसंग की आशंका जताई जा रही है।

किशोरी की पहचान आमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के नूनीपाड़ा गांव के मुंशी मुर्मू की बेटी सुखी मुर्मू (17) के रूप में हुई है।

घटना की जानकारी मिलते ही महेशपुर एसडीपीओ नवनीत हेम्ब्रम दल-बल से साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पाकुड़ सदर अस्पताल भेज दिया।

उधर, मृतका के पिता मुंशी मुर्मू ने बताया कि सुखी सोमवार की शाम चार बजे पोखरिया साप्ताहिक हटिया गई थी।

जब देर शाम तक घर वापस नहीं आई तो उसकी खोजबीन की गई लेकिन सफलता नहीं मिली। इस बीच आज दिन के कोई दस बजे एक लड़की की हत्या की सूचना मिली।

मौके पर जाकर देखा तो खुशी का शव झाड़ियों में पड़ा मिला। किसी ने बेरहमी से उसकी पत्थर से कूच कर हत्या कर दी थी।

महेशपुर एसडीपीओ नवनीत एंथोनी हेम्बरम ने बताया कि प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग में की गई हत्या प्रतीत हो रही है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कुछ कहा जा सकता है। साथ ही कहा कि शीघ्र ही मामले का खुलासा कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

spot_img

Latest articles

पप्पू यादव न्यायिक हिरासत में, अब PMCH में होगा इलाज

Pappu Yadav in Judicial Custody : पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव को शनिवार...

ईरान-अमेरिका तनाव गहराया, मध्य पूर्व में हमले की चेतावनी से बढ़ी चिंता

Iran-US Tensions Deepen: ईरान और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर तेज होता...

मजदूर एकता की गूंज, पुरी में भारतीय मजदूर संघ का भव्य अधिवेशन और शोभायात्रा

Bharatiya Mazdoor Sangh's grand Convention Puri : पुरी, ओडिशा: ओडिशा के पुरी शहर में...

करोड़ों का बजट, फिर भी बदहाल व्यवस्था, मरीजों के लिए चुनौती बना रिम्स

RIMS Poses a Challenge for Patients: झारखंड की राजधानी में स्थित राज्य का सबसे...

खबरें और भी हैं...

पप्पू यादव न्यायिक हिरासत में, अब PMCH में होगा इलाज

Pappu Yadav in Judicial Custody : पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव को शनिवार...

ईरान-अमेरिका तनाव गहराया, मध्य पूर्व में हमले की चेतावनी से बढ़ी चिंता

Iran-US Tensions Deepen: ईरान और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर तेज होता...