Homeझारखंडजम्मू कश्मीर में सड़क हादसे में पलामू के BSF जवान की गई...

जम्मू कश्मीर में सड़क हादसे में पलामू के BSF जवान की गई जान, शादी में शामिल होने…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

BSF jawan of Palamu died in a road accident  Palamu: पलामू (Palamu) के रहने वाले एक BSF जवान की शनिवार भोर जम्मू-कश्मीर में सड़क हादसे में मौत हो गई।

जवान के घर में चचेरे भाई की शादी है। इसी शादी में शामिल होने के लिए वह ड्यूटी से छुट्टी लेकर घर के लिए निकले थे लेकिन रास्ते में ही हादसे के शिकार हो गए।

BSF जवान अमित शुक्ला (30) सदर मेदिनीनगर प्रखंड के सिंगरा निवासी उपेंद्र शुक्ला के बड़े पुत्र थे। एक साल पहले ही उनकी छिंदवाड़ा में पोस्टिंग हुई थी। बताया गया है कि छिंदवाड़ा कैंप से जम्मू रेलवे स्टेशन जाने के लिए शुक्रवार की रात दस बजे जाइलो वाहन से निकले थे।

इसमें सीमा सुरक्षा बल के 26वीं वाहिनी के आठ जवान सवार थे। सभी छुट्टी में घर जाने के लिए स्टेशन से Train पकड़ने निकले थे। इस बीच शनिवार भोर चार बजे जम्मू के चिनैनी नाशरी टनल में तेज रफ्तार जाइलो पलट गई। इस घटना में अमित शुक्ला की मौत हो गई जबकि बाकी जवान जख्मी हैं।

अमित शुक्ला के घर पर आज पूर्वाह्न 11 बजे के करीब उनकी मौत की खबर मिली। इसकी जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में मातम पसर गया।

पांच भाई बहनों में अमित शुक्ला सबसे बड़े थे। रात दस बजे उन्होंने घर वालों से आखिरी बार बातकर ट्रेन पकड़ने के लिए कैंप से निकलने की बात कही थी।

spot_img

Latest articles

रांची को अतिक्रमण-मुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम की दो अहम बैठकों में बड़े निर्देश

Important meetings of the Municipal Corporation: रांची नगर निगम में शुक्रवार को शहर की...

इंडिगो संकट पर DGCA सख्त: CEO पीटर एल्बर्स दोबारा पूछताछ में हुए शामिल

DGCA Cracks down on IndiGo crisis : देश की सबसे बड़ी निजी एयरलाइंस कंपनियों...

खबरें और भी हैं...