Latest Newsझारखंडरिश्वत लेते प्रधानाध्यापक अनिल विश्वकर्मा गिरफ्तार

रिश्वत लेते प्रधानाध्यापक अनिल विश्वकर्मा गिरफ्तार

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Principal Anil Vishwakarma Arrested for Taking Bribe: एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB), पलामू की टीम ने गढ़वा जिले में बड़ी कार्रवाई की है।

पांच हजार रिश्वत लेते नगर उंटारी स्थित राजकीय मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनिल विश्वकर्मा (Anil Vishwakarma) (56) को बुधवार दोपहर गिरफ्तार किया है।

प्रधानाध्यापक मिड डे मिल के चेक पर साइन करने के लिए रिश्वत ले रहे थे। प्रधानाध्यापक को गिरफ्तार करने के साथ पलामू ACB ने इस वर्ष का नौंवा ट्रेप केस (Ninth Trap Case) पूरा कर लिया है।

पलामू ACB की टीम प्रधानाध्यापक को गिरफ्तार करने के बाद उन्हें वापस लेकर डालटनगंज लौटी। यहां पर प्रक्रिया पूरी कर प्रधानाध्यापक को न्यायिक हिरासत में भेजा दिया गया।

प्रधानाध्यापक की गिरफ्तारी के बाद भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई की मांग जोर पकड़ रही है। साथ ही मध्य विद्यालय के अन्य शिक्षकों में हड़कंप मचा हुआ है।

ACB की पलामू इकाई ने आवेदन देने के बाद सत्यापन किया गया

ACB के अनुसार, शिकायतकर्ता राजकीय मध्य विद्यालय नगर उंटारी विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष हैं। सितंबर माह के मध्याह्न भोजन (MDM) की राशि निकासी के लिए प्रभारी प्रधानाध्यापक अनिल कुमार विश्वकर्मा से आग्रह किया था लेकिन प्रधानाध्यापक पांच हजार रुपये घूस लेने के बाद ही राशि निकासी के लिए तैयार थे।

उल्लेखनीय है कि नियमानुसार मध्याह्न भोजन की राशि निकासी हर महीने के 31 या एक तारीख तक कर लेनी है लेकिन एक माह 15 दिन बीत जाने के बाद भी सितंबर माह की निकासी नहीं की जा रही थी।

इस संबंध में ACB की पलामू इकाई ने आवेदन देने के बाद सत्यापन किया गया। मामला सही पाये जाने पर कांड दर्ज किया गया और वादी के साथ एक टीम बनाकर कार्रवाई के लिए मौके पर भेजा गया। प्रधानाध्यापक अनिल विश्वकर्मा नगर उंटारी के सरहे का रहने वाले हैं।

spot_img

Latest articles

सरना धर्म कोड की मांग को लेकर रांची में बैठक, आगे की रणनीति पर मंथन

Meeting Regarding Demand for Sarna Dharma Code: रांची के सिसईटोली (Sisaitoli) स्थित सरना स्थल...

नेमरा पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, सामाजिक सद्भाव बैठक में लिया हिस्सा

Chief Minister Hemant Soren Reached Nemra: रामगढ़ जिले के अपने पैतृक गांव नेमरा में...

RTE के तहत निजी स्कूलों में नामांकन शुरू, 1176 सीटें आरक्षित

Admissions begin in Private Schools under RTE: रांची जिला प्रशासन ने गरीब और वंचित...

महिलाओं और नाबालिगों की सुरक्षा पर हाईकोर्ट सख्त, कमेटी से मांगी रिपोर्ट

High Court strict on Safety of Women and Minors: राज्य में महिलाओं और नाबालिगों...

खबरें और भी हैं...