कल झारखंड आ रहे PM मोदी, हजारीबाग में इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल, देखिए पूरा शेड्यूल

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

PM Modi is coming to Jharkhand tomorrow: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) एक दिवसीय दौरे पर कल यानी 2 अक्टूबर को झारखंड आ रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार PM मोदी दिल्ली से विशेष विमान से दोपहर 1:10 बजे रांची पहुंचेंगे।

इसके बाद वे Helicopter से हजारीबाग के लिए रवाना होंगे। हजारीबाग में सबसे पहले वे विनोबा भावे विवि परिसर में ‘PM जनजातीय उन्नत ग्राम योजना’ का शुभारंभ करेंगे। बताते चलें झारखंड में इसके लिए 4,000 गांवों को चुना गया है।

इसके बाद PM मोदी कई एकलव्य विद्यालयों का उदघाटन करेंगे साथ ही ‘PM जनमन कार्यक्रम’ का भी शुभारंभ करेंगे। वहीं हजारीबाग के मटवारी में आदिवासी समूह के प्रतिनिधियों से भी पीएम मोदी मुलाकात करेंगे। इसके अलावा BJP के ‘परिवर्तन यात्रा महासभा’ को भी संबोधित करेंगे।

जिसके बाद PM मोदी हेलीकॉप्टर से वापस रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट लौटेंगे और फिर विशेष विमान से दिल्ली रवाना हो जायेंगे।

एयरपोर्ट के आसपास नो ड्रोन जोन घोषित

बताते चलें PM मोदी के झारखंड आगमन को लेकर रांची प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए हैं। इस दौरान बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के आसपास के क्षेत्रों में ड्रोन, पैरागलाइडिंग और हॉट एयर बलून पर पूर्ण रूप से रोक लगायी है।

इसको लेकर रांची के सदर एसडीओ ने नो ड्रोन जोन घोषित किया है। एयरपोर्ट के आसपास के क्षेत्रों में 2 अक्तूबर की सुबह 5:00 बजे से रात 11:00 बजे तक निषेधाज्ञा लागू रहेगी।

Share This Article