झारखंड : सोमा मुंडा कांड में 5 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा, पीट-पीटकर घायल करने…

इनकी निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त लाठी-डंडे को भी बरामद कर लिया है। सभी आरोपियों की उम्र 25 से 28 साल के बीच है

News Update
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

खूंटी: 13 अप्रैल को कुछ अज्ञात अपराधियों ने सोमा मुंडा (Soma Munda) को पीट-पीट कर घायल कर दिया था। RIMS में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी।

इस कांड के 5 आरोपियों को शनिवार को पुलिस ने दबोच लिया है।

मामला खूंटी जिले के मारंगहादा थाना (Maranghada Police Station) क्षेत्र के ग्राम बारूहातु नाचीटोला का है। यह जानकारी DSP अमित कुमार ने दी।

पत्नी ने दर्ज कराई थी नामजद प्राथमिकी

इस मामले में सोमा मुंडा की पत्नी ने थाने में आरोपियों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज (FIR) कराई थी।

जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, उनमें नायक मुंडा, चटान मुंडा (दोनों सगे भाई), मोईन मुंडा, बांगो मुंडा और कुवर मुंडा शामिल हैं।

इनकी निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त लाठी-डंडे को भी बरामद कर लिया है। सभी आरोपियों की उम्र 25 से 28 साल के बीच है।

पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने हत्या की वजह का खुलासा किया है। आरोपी नायक मुंडा और चटान मुंडा ने पुलिस को बताया कि सोमा मुंडा अक्सर उनकी मां से छेड़छाड़ करता था। इसलिए उसकी हत्या कर दी गई।

Share This Article