झारखंड पुलिस ने नक्सली प्रदीप मंडल को बंगाल के हुगली से इस तरह दबोचा, पांच पुलिसकर्मियों की हत्या…

इस हमले में भी प्रदीप मंडल शामिल था। बाद में मामले को NIA ने टेकओवर कर लिया था।

Digital News
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : Jharkhand Police ने तिरुलडीह में पांच पुलिसकर्मियों (Policemen) की हत्या में शामिल कुख्यात नक्सली (Naxalite) प्रदीप मंडल उर्फ डॉक्टर को पश्चिम बंगाल के हुगली से दबोच लिया है। प्रदीप NIA की वांटेड सूची में भी शामिल था।

उस पर ₹50 हजार का इनाम था।

जानकारी के अनुसार, प्रदीप झारखंड के कोल्हान में सक्रिय था।

यहां एक दर्जन से अधिक नक्सली कांडों में उसकी संलिप्तता है।

उसके खिलाफ गालूडीह, घाटशिला, बोड़ाम, गुड़बांधा और पटमदा थाने में कई केस दर्ज हैं।

हथियार लूटने और 5 पुलिसकर्मियों का मर्डर करने का मामला

14 जून 2019 को झारखंड के सरायकेला-खरसावां के तिरुलडीह थाना (Tiruldih Police Station) क्षेत्र के कुकरूहाट बाजार में नक्सलियों ने पुलिस वाहन (Police Vehicle) पर हमला कर पांच Policemen का मर्डर कर उनके हथियार लूट लिए थे।

इस हमले में भी प्रदीप मंडल शामिल था। बाद में मामले को NIA ने टेकओवर कर लिया था।

Share This Article