Latest Newsझारखंडझारखंड : भाजपा नेत्री अनिशा सिन्हा को पुलिस ने भेजा जेल

झारखंड : भाजपा नेत्री अनिशा सिन्हा को पुलिस ने भेजा जेल

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

जमशेदपुर: भाजपा नेत्री अनिशा सिन्हा (Anisha Sinha) को आदित्यपुर पुलिस ने सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने और नूपुर शर्मा के बयान का समर्थन करने के आरोप में हिरासत में लेकर सोमवार की रात जेल भेज दिया।

आदित्यपुर निशांत विहार कॉलोनी निवासी अनिशा सरायकेला-खरसावां भाजपा कार्यसमिति सदस्य हैं। ऐसे ही एक मामले में जमशेदपुर के युवक को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

सरायकेला SP आनंद प्रकाश (Anand Prakash) ने बताया कि सरायकेला जिले समेत पूरे राज्य में रांची की घटना को लेकर निषेधाज्ञा लागू है।

ऐसे में अनिशा सिन्हा द्वारा सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट किया जाना और नूपुर शर्मा के बयान का समर्थन करना निषेधाज्ञा का उल्लंघन है।

इसी बात को लेकर उन्हें हिरासत में लिया गया है। बता दें कि अनिशा सिन्हा को सुबह में ही आदित्यपुर पुलिस (Adityapur Police) घर से पूछताछ के लिए उठाकर थाना लाई थी।  उन्हें देर रात तक थाने में ही बिठाकर रखा गया था और बाद में जेल भेज दिया गया।

इमरान खान ने कराया मामला दर्ज

इधर, जमशेदपुर के कपाली ताजनगर निवासी इमरान खान ने कपाली थाना में धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने का मामला दर्ज कराया है।

इमरान ने बताया- 11 जून को दोपहर 2.29 बजे उसके मोबाइल नंबर पर उसके साथी अमित कुमार ने फोन किया।

अमित ने उसके (इमरान) के व्हाट्स एप (Whatsapp) पर लगे स्टेटस और पैगंबर के बारे में अपशब्द कहा। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अमित को गिरफ्तार कर लिया।

spot_img

Latest articles

रांची में प्री SA-2 परीक्षा शुरू, 1.65 लाख से अधिक छात्र हुए शामिल

Pre SA-2 exam begins in Ranchi : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (Jharkhand Academic Council) की...

रांची में 12–13 फरवरी को होगा CMS वातावरण ट्रैवलिंग फिल्म फेस्टिवल एंड फोरम

CMS Vatavaran Travelling Film Festival and Forum: शहर में पर्यावरण और स्वदेशी ज्ञान को...

रिलोकेशन नोटिस के खिलाफ सड़कों पर उतरे दुकानदार, रिन्यूअल की मांग तेज

Demand for Renewals Picks Up : रांची नगर निगम द्वारा दुकानों को Relocate करने...

रांची विश्वविद्यालय ने BDS द्वितीय वर्ष की प्रायोगिक परीक्षा का कार्यक्रम किया जारी

BDS 2nd Year Practical Exam: रांची विश्वविद्यालय ने BDS द्वितीय वर्ष वार्षिक परीक्षा 2025...

खबरें और भी हैं...