Homeझारखंडहेमंत सरकार गिराने की साजिश : होटल के CCTV फुटेज में झारखंड...

हेमंत सरकार गिराने की साजिश : होटल के CCTV फुटेज में झारखंड के चार विधायक BJP नेता के साथ दिखे!

Published on

spot_img

रांची: झारखंड की हेमंत सरकार को गिराने की साजिश मामले की जांच के क्रम में दिल्ली गई पुलिस टीम ने होटल से सीसीटीवी फुटेज को निकाल लिया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि दिल्ली में सीसीटीवी फुटेज मिला है जिससे मामले का राज खुलेगा। सूत्रों ने बताया कि तीनों विधायक का फुटेज और तीनों गिरफ्तार आरोपितों का भी फुटेज मिला है।

पुलिस ने तीन दिनों 15, 16 और 17 जुलाई की फुटेज निकाला है जिसमें गिरफ्तार आरोपितों की ओर से बताई गईं बातें सही निकली हैं। दिल्ली के दो होटल से फुटेज निकाली है।

सूत्रों ने बताया कि मामले की जांच के लिए दिल्ली गई टीम को सीसीटीवी फुटेज की जांच में कई सबूत हाथ लगे हैं।

फुटेज की जांच में पुलिस ने पाया है कि 15 जुलाई की शाम होटल में झारखंड के कांग्रेसी विधायक इरफान अंसारी, उमाशंकर अकेला यादव और निर्दलीय विधायक अमित यादव की बैठक महाराष्ट्र के भाजपा नेता व पूर्व ऊर्जा मंत्री चंद्रशेखर राव बावनकुले और चरण सिंह के साथ हुई थी।

सीसीटीवी में महाराष्ट्र से पूरे मामले की मध्यस्था करने वाला पूर्व एनएसजी कमांडो व चंद्रशेखर राव बावनकुले का भगीना जयकुमार बलखेड़े भी है।

जबकि रांची से तीनों विधायकों के साथ गए अभिषेक कुमार दुबे, अमित सिंह और निवारण कुमार महतो भी फुटेज में दिख रहे हैं। मालूम हो कि पांच दिन पहले अभिषेक, अमित और निवारण को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

सूत्रों के अनुसार रांची के खलारी डीएसपी अनिमेष नैथानी के नेतृत्व में दिल्ली गई जांच टीम ने होटल से सोमवार को 15, 16 व 17 जुलाई के फुटेज की मांग की थी। होटल हैरियर से भी 15 जुलाई का फुटेज मांगा गया था।

होटल में एक साथ बैठक हुई थी

15 जुलाई की देर शाम होटल में एक साथ विधायक इरफान अंसारी, उमाशंकर अकेला, अमित यादव के अलावा महाराष्ट्र के चंद्रशेखर राव बावनकुले, चरण सिंह, जयकुमार बेलखेड़े व गिरफ्तार तीनों आरोपियों के बीच तकरीबन 15 मिनट बैठक हुई थी।

इसके बाद सभी लोग दो अलग-अलग एसयूवी से एक साथ निकलते भी फुटेज में दिख रहे हैं।

मामले में गिरफ्तार अभिषेक कुमार दुबे ने स्वीकारोक्ति बयान मे पुलिस को बताया था कि होटल विवंता से निकलने के बाद महाराष्ट्र के भाजपा नेता तीनों विधायकों को पार्टी के बड़े नेताओं से मिलाने भी ले गए थे।

लेकिन एक करोड़ की राशि एडवांस नहीं मिलने पर तीनों विधायक नाराज होकर लौट गए थे। हालांकि तीनों विधायक खरीद फरोख्त की बात का खंडन करते रहे हैं।

होटल के सीसीटीवी फुटेज जब्त होने के बाद अब रांची पुलिस इस मामले में तीनों विधायकों को नोटिस जारी करेगी। दिल्ली से पुलिस टीम के लौटने के बाद विधायकों को नोटिस देकर पक्ष लिया जाएगा।

इस मामले में महाराष्ट्र भाजपा के नेताओं के साथ साथ होटल ली लैक से भागने वाले चार नेता व व्यवसायियों से भी पूछताछ की जाएगी। इसके लिए दूसरी टीम महाराष्ट्र में पूछताछ कर रही है।

जेल भेजे गए आरोपी अभिषेक दुबे, अमित सिंह और निवारण प्रसाद महतो को रिमांड पर लेगी। जबकि पुलिस की तीसरी टीम विधायकों से भी पूछताछ करेगी।

spot_img

Latest articles

30 लाख की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा-आंध्र के दो अपराधी गिरफ्तार

Palamu Crime News: पलामू जिले के लेस्लीगंज में 20 जून की देर शाम बाइक...

Vivo X200 FE की भारत में लॉन्चिंग कंफर्म, टीजर वीडियो में दिखी फोन की पहली झलक

Vivo X200 FE launch: Vivo ने अपने ऑफिशियल X हैंडल (@Vivo_India) पर टीजर वीडियो...

हजारीबाग पुलिस का फरार अपराधियों पर बड़ा प्रहार, 107 अभियुक्त गिरफ्तार

Jharkhand News: हजारीबाग जिले में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस...

कोलकाता-दिल्ली नेशनल हाइवे पर झरी पुल के पास दो ट्रकों की भीषण टक्कर

Jharkhand News: गिरीडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र में कोलकाता-दिल्ली नेशनल हाइवे पर झरी...

खबरें और भी हैं...

30 लाख की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा-आंध्र के दो अपराधी गिरफ्तार

Palamu Crime News: पलामू जिले के लेस्लीगंज में 20 जून की देर शाम बाइक...

Vivo X200 FE की भारत में लॉन्चिंग कंफर्म, टीजर वीडियो में दिखी फोन की पहली झलक

Vivo X200 FE launch: Vivo ने अपने ऑफिशियल X हैंडल (@Vivo_India) पर टीजर वीडियो...

हजारीबाग पुलिस का फरार अपराधियों पर बड़ा प्रहार, 107 अभियुक्त गिरफ्तार

Jharkhand News: हजारीबाग जिले में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस...