Latest Newsझारखंडझारखंड राजा एफसी की टीम ने जीता फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब

झारखंड राजा एफसी की टीम ने जीता फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

खूंटी: कर्रा के हाईस्कूल मैदान मैं शनिवार की रात्रि से आयोजित डे नाइट फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच रविवार को खेला गया। फ्रेंड्स यूथ क्लब कर्रा द्वारा आयेाजित टूर्नामेंट में नाइजीरिया के एक खिलाड़ी ने भी भाग लिया।

वह लोगों के आकर्षण का केंद्र अना रहा। टूर्नामेंट की शुरुआत मुख्य अतिथि समाजसेवी नागेंद्र सिंह और विशिष्ट अतिथि कर्रा पंचायत के मुखिया अजय टोप्पो ने फुटबॉल को किक मारकर किया।

रविवार को फाइनल मैच राजा एफसी पोढ़ा बनाम टोप्पो ब्रदर्स गुमला के बीच खेला गया, जिसमें राजा एफसी पोढ़ा की टीम पेनाल्टी शूट आउट में एक गोल से विजय रही।

विजेता टीम को एक लाख और उपविजेता को साठ हजार नगद का पुरकार दिया गया। कर्रा में पहली बार आयोजित डे नाइट फुटबॉल टूर्नामेंट को देखने के लिए दर्जनों गांव से महिला, पुरुष, वृद्ध, बच्चे सभी आए और खेल का आनंद उठाया।

टूर्नामेंट में अलग-अलग जिलों से कुल आठ टीम ने भाग लिया। टूर्नामेंट को सफल बनाने में फ्रेंडशिप क्लब कर्रा के लल्ला गुप्ता, धनीराम लोहरा, राजा खान, शफीक मियां, सुल्तान मल्लिक, महादेव लोहरा, गुड्डन अहमद, अर्स आलम, मंगत राय मांझी, दुर्गा बड़ाईक, रघु भाई व सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

spot_img

Latest articles

झारखंड के विश्वविद्यालयों में शिकायत निवारण के लिए नई व्यवस्था लागू करने की तैयारी, छात्रों को मिलेगा सीधा समाधान मंच

Ranchi: झारखंड के सरकारी विश्वविद्यालयों और उनसे संबद्ध महाविद्यालयों में अब बड़ा बदलाव लाया...

रांची विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर नागपुरी विभाग में “फगुआ : राग एवं ताल” पर विशेष व्याख्यान 13 फरवरी को

रांची : रांची विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर नागपुरी विभाग की ओर से लोक जीवन और...

दीपक के साहस और इंसानियत को मिलेगा सम्मान, झारखंड सरकार करेगी भव्य स्वागत

Jharkhand government Will Give a Grand Welcome: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री Dr. Irfan Ansari...

खबरें और भी हैं...