झारखंड में मिला ब्लैक फंगस का एक और मरीज

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड में सोमवार को ब्लैक फंगस का एक मरीज मिला है। राज्य में ब्लैक फंगस के कुल मरीजों की संख्या 159 हो गई है। इनमें 100 मरीजों में ब्लैक फंगस के लक्षण पाए गए हैं जबकि 59 मरीज संदिग्ध हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार ब्लैक फंगस से राज्य में अब तक 30 मरीजों की मौत हुई है जबकि 98 मरीज ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं।

वहीं दूसरी ओर झारखंड में कोविड-19 के वर्तमान में कुल 327 सक्रिय मामले हैं।

राज्य में अबतक कुल 1,09,00,976 सैम्पल की जांच की गई है। राज्य की कोविड-19 रिकवरी दर 98.43 तथा मृत्यु दर 1.48 प्रतिशत है।

राज्य में कुल 327 सक्रिय मामलों में से 223 (68.20 प्रतिशत) मामले एसिम्टोमेटिक तथा 104 (31.80 प्रतिशत) मामले सिम्टोमेटिक श्रेणी के हैं।

राज्य में 18 जुलाई को पाॅजिटिविटि दर 0.07 प्रतिशत पायी गयी। राज्य में अब तक कुल 3,46,681 पाॅजिटिव कोविड-19 की पहचान हुई है तथा अब तक कुल 5,120 लोगों की कोविड-19 से मृत्यु हुई है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 18 जुलाई को वैक्सीन की 27,429 डोज लगाई गयी, जिसमें से 20,749 लोगों को पहली डोज एवं 6,680 लोगों को दूसरी डोज दी गई।

18 जुलाई तक कुल 68,23,278 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई है। राज्य में अब तक कुल 14,92,548 लोगों को वैक्सीन का दूसरा डोज भी दिया जा चुका है।

राज्य में कोविशील्ड की कुल 57,937 वैक्सीन उपलब्ध है। इसी प्रकार कोवैक्सीन की कुल 14,820 वैक्सीन उपलब्ध है।

Share This Article