रांची में बड़े बकायेदारों के अलावा अब इनका भी कनेक्शन काटने की तैयारी, विभाग ने 100 करोड़ राजस्व वसूली का लक्ष्य किया तय

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड बिजली वितरण निगम रांची से लेकर सिमडेगा तक अभियान चलाएगा।

विभाग ने बड़े बकायेदारों के अलावा तीन माह तक गांव में पांच हजार और शहरी क्षेत्र में दस हजार से ज्यादा का बिजली बिल जमा नहीं करने वाले सभी उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटने की योजना बनाई है।

बताया गया है कि 13 सितंबर से रांची आपूर्ति अंचल के सभी छह डिवीजनों के साथ ही गुमला, सिमडेगा, खूंटी और लोहरदगा में व्यापक रूप से अभियान चलाया जाएगा।

विभाग ने इस माह के लिए 100 करोड़ राजस्व वसूली का लक्ष्य तय किया है।

इस दौरान कोकर डिवीजन के उपभोक्ताओं से सबसे ज्यादा 21 करोड़ की वसूली का लक्ष्य है।

महाप्रबंधक सह मुख्य अभियंता प्रभात कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सभी डिवीजन में सघन छापेमारी के निर्देश दिए गए हैं।

इसलिए जिन्होंने बिजली बिल नहीं जमा किया है, वह जल्द से जल्द जमा कर ले।

Share This Article