Homeझारखंडझारखंड कांग्रेस ने बनाए रिकॉर्ड 8.47 लाख नए सदस्य

झारखंड कांग्रेस ने बनाए रिकॉर्ड 8.47 लाख नए सदस्य

Published on

spot_img

रांची: प्रदेश कांग्रेस कमेटी (Pradesh Congress Committee) ने विशेष सदस्यता अभियान के तहत कुल 8,47,754 नए सदस्य बनाने का रिकॉर्ड बनाया है।

यह अभियान 02 नवंबर, 2021 से 15 अप्रैल 2022 (162 दिन) तक चला था।

यह जानकारी प्रदेश मुख्यालय में बुधवार को आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में निर्वाचन अधिकारी प्रकाश जोशी ने दी।

उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी (Corona Pandemic) जैसी प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद झारखंड कांग्रेस ने यह उपलब्धि हासिल की है।

21 को घेराव से पहले सत्याग्रह मार्च निकाला जायेगा

प्रकाश जोशी (Prakash Joshi) ने कहा कि पार्टी ने परंपरागत तरीके के तहत ऑफलाइन और ऑनलाइन डिजिटल माध्यम से सदस्यता अभियान चलाया।

ऑफलाइन मोड से कुल 5,63,300 सदस्य बनाये गये, जबकि ऑनलाइन डिजिटल तरीके से 2,84,454 सदस्य बनाये गये। यह राज्य गठन के उपरांत अब तक की सर्वाधिक संख्या है।

इसके पूर्व 2015 में कुल 4,62,396 सदस्य बनाये गये थे। पिछले सत्र की तुलना में इस सत्र में 3,86,556 ज्यादा सदस्य बनाये गये हैं, जो 83.33 प्रतिशत ज्यादा है।

राजेश ठाकुर (Rajesh Thakur) ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) कार्यालय का घेराव करेगी। यह घेराव पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ समन जारी करने के विरोध में किया जा रहा है।

पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को 21 जुलाई को 10 बजे पुराने विधानसभा मैदान पहुंचने को कहा गया है।

घेराव से पहले पार्टी द्वारा सत्याग्रह मार्च (Satyagraha March) निकाला जायेगा. सत्याग्रह मार्च पुरानी विधानसभा परिषद से होते हुए एयरपोर्ट रोड हिनू चौक के पास ईडी कार्यालय तक जायेगा।

spot_img

Latest articles

लोअर बाजार थाने के ASI, हवलदार और सिपाही सस्पेंड, भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस, SSP बोले…

Ranchi News: झारखंड पुलिस में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्ती का नया दौर शुरू हो...

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...

अगस्त 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात में 39% की उछाल

Smartphone exports jump 39%: भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन...

खबरें और भी हैं...