मेयर पद के लिए राजद समर्थित उम्मीदवार होंगी सुजाता कच्छप, युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव ने की घोषणा पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के निर्देश पर राजद ने सुजाता कच्छप को मेयर पद के लिए समर्थन देने का फैसला किया है

Archana Ekka
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : तीन बार पार्षद रह चुकी सुजाता कच्छप मेयर पद के लिए राजद समर्थित उम्मीदवार होंगी। शनिवार को राजद ने प्रेस कांफ्रेंस में इसकी घोषणा की। युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव ने प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के निर्देश पर राजद ने सुजाता कच्छप को मेयर पद के लिए समर्थन देने का फैसला किया है। उन्होंने बताया कि सुजाता कच्छप तीन बार पार्षद रह चुकी हैं और अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने विकास कार्यों के साथ-साथ साफ-सुथरी छवि बनाए रखी है।

उन्होंने विश्वास जताया कि सुजाता कच्छप ही मेयर चुनाव जीतेंगी, क्योंकि जनता उनके काम और छवि से भली-भांति परिचित है।
रंजन यादव ने यह भी कहा कि राजद के सभी नेता और कार्यकर्ता पूरी रांची में जनसंपर्क अभियान चलाकर उन्हें जीत दिलाने का काम करेंगे। पूरी पार्टी एकजुट होकर उनके साथ खड़ी है। वहीं, मेयर पद की उम्मीदवार सुजाता कच्छप ने कहा कि उन्हें राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का समर्थन मिला है, जिससे उनकी उम्मीदवारी और मजबूत हुई है। उन्होंने विश्वास जताया कि राजद का साथ उनके लिए लाभकारी साबित होगा और पार्टी के सहयोग से वे निश्चित रूप से जीत हासिल करेंगी। सुजाता कच्छप ने कहा कि जनता उनकी कार्यशैली से भली-भांति परिचित है। पार्षद के रूप में किए गए उनके कार्यों को लोग जानते हैं, और इसी आधार पर उन्हें भरोसा है कि मतदाता उन्हें समर्थन देंगे और भारी मतों से विजयी बनाएंगे।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।