हजारीबाग के पूर्व SDO भेजे गए जेल

News Update
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

SDO Ashok Kumar : पत्नी की हत्या के आरोपी  Hazaribagh के तत्कालीन SDO अशोक कुमार को सोमवार को जेल भेज दिया गया। लोहसिंघना पुलिस ने रविवार देर शाम उन्हें रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया था। सोमवार को पुलिस ने पूर्व SDO को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

कोर्ट ने पहले ही जारी कर दिया था गिरफ्तारी वारंट 

इस मामले में कोर्ट ने पहले ही Ashok Kumar  के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया था। घटना 26 दिसंबर 2024 की सुबह की है, जब झील परिसर स्थित उनके सरकारी आवास में उनकी पत्नी Anita Kumari गंभीर रूप से आग में झुलस गई थीं।

देवकमल अस्पताल में हुई थी मौत

प्राथमिक इलाज के लिए उन्हें हजारीबाग के आरोग्यं अस्पताल ले जाया गया, फिर बोकारो अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उन्हें रांची रेफर कर दिया, जहां 28 दिसंबर को देवकमल अस्पताल में उनकी मौत हो गई।

कोर्ट के आदेश पर अशोक कुमार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले की आगे जांच जारी है।

Share This Article