झारखंड में COVID रिकवरी दर 98.43 और मृत्यु दर 1.48 प्रतिशत

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड में कोविड-19 के वर्तमान में कुल 320 सक्रिय मामले हैं। राज्य में अबतक कुल 1,10,13,912 सैम्पल की जांच की गई है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य की कोविड-19 रिकवरी दर 98.43 तथा मृत्यु दर 1.48 प्रतिशत है।

राज्य में कुल 320 सक्रिय मामलों में से 198 (61.88 प्रतिशत ) मामले एसिम्टोमेटिक तथा 122 (38.12 प्रतिशत) मामले सिम्टोमेटिक श्रेणी के हैं।

राज्य में 20 जुलाई को पाॅजिटिविटि दर 0.10 प्रतिशत पायी गयी। राज्य में अब तक कुल 3,46,778 पाॅजिटिव कोविड-19 की पहचान हुई है तथा अब तक कुल 5,122 लोगों की कोविड-19 से मृत्यु हुई है।

20 जुलाई 2021 को वैक्सीन की 15,229 डोज लगाई गयी, जिसमें से 11,254 लोगों को पहली डोज एवं 3,975 लोगों को दूसरी डोज दी गई।

20 जुलाई तक कुल 68,64,689 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई है। राज्य में अब तक कुल 15,05,830 लोगों को वैक्सीन का दूसरा डोज भी दिया जा चुका है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 20 जुलाई तक राज्य में कोविशील्ड की कुल 34,600 वैक्सीन उपलब्ध है। इसी प्रकार कोवैक्सीन की कुल 10,770 वैक्सीन उपलब्ध है।

Share This Article