झारखंड के सभी जिलों में कोविशिल्ड का किया गया वितरण, जानें आपके जिले को कितने मिले

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार को राज्य के 24 जिलों में वैक्सीन का वितरण किया गया है। विभाग की ओर से कोविशिल्ड का 530430 डोज राज्य के 24 जिलों में वितरित किया गया है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार वैक्सीन का सबसे ज्यादा डोज रांची जिला को दिया गया है। रांची जिला को कुल कोविशिल्ड का 40,000 डोज दिया गया है।

धनबाद को 39000, गिरिडीह को 36000, पूर्वी सिंहभूम को 35000, बोकारो को 29500, पलामू को 29000, पश्चिमी सिंहभूम को 24000 सहित अन्य जिलों को कोविशिल्ड का डोज वितरित किया गया है।

उल्लेखनीय है कि वैक्सीन नहीं होने की वजह से रांची सहित राज्य के कई जिलों में टीकाकरण का रफ्तार धीमा हो गया था। वैक्सीन मिलने से टीकाकरण में तेजी आएगी।

वहीं दूसरी ओर शुक्रवार को शहर के कई वैक्सीनेशन सेंटरों पर टीका लेने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही।

टीका लेने के लिए लोग सुबह नौ बजे से ही वैक्सीनेशन सेंटर पहुंचने लगे थे।

वैक्सीनेशन सेंटर पर पहुंचकर लोग लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए।

Share This Article