जमानत का इंतजार कर रहे कोरेगांव-भीमा के आरोपित फादर स्टेन स्वामी का निधन

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची/मुंबई: बीमार चल रहे वृद्ध जनजातीय अधिकार कार्यकर्ता फादर स्टेन स्वामी का सोमवार दोपहर यहां निधन हो गया। वह चिकित्सा आधार पर जमानत का इंतजार कर रहे थे।

स्वामी के वरिष्ठ अधिवक्ता मिहिर देसाई ने बंबई उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों न्यायमूर्ति एस.एस.शिंदे और न्यायमूर्ति एनजे जामदार को घटनाक्रम की जानकारी तब दी, जब उनकी जमानत याचिका आज दोपहर सुनवाई के लिए आई।

उनका इलाज कर रहे एक डॉक्टर ने अदालत को सूचित किया, बहुत भारी मन से मुझे आपको सूचित करना पड़ रहा है कि फादर स्टेन स्वामी का निधन हो गया है।

उन्होंने कहा कि 84 वर्षीय कार्यकर्ता को कार्डियक अरेस्ट हुआ था और उन्हें बचाया नहीं जा सका।

Share This Article