Latest NewsझारखंडRANCHI : दोस्त की पत्नी को अगवा कर किया था दुष्कर्म, पांच...

RANCHI : दोस्त की पत्नी को अगवा कर किया था दुष्कर्म, पांच साल बाद 11 साल की हुई कैद

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांचीः दोस्त की पत्नी को किडनैप करके पिस्टल की नोक पर दुष्कर्म करने के मामले में दोषी को आखिरकार पांच साल बाद सजा हो ही गई।

रांची जिले के बुंडू थाना क्षेत्र निवासी अभियुक्त शंकर जायसवाल को अपर न्यायायुक्त निदेश राय की अदालत ने 11 साल कैद की सजा सुनाई है।

वहीं, 20 हजार रुपए जुर्माना भी लगाया गया है। जुर्माने की राशि जमा नहीं करने पर अभियुक्त को एक साल ज्यादा जेल में रहना होगा।

अदालत ने अपहरण एवं दुष्कर्म दोनों मामालों में आरोपी को दोषी पाकर सजा सुनाई है। मामले में अभियुक्त को अदालत ने 19 जनवरी को दोषी करार दिया था।

मामले में विक्टिम महिला खुद 2 नवंबर 2017 को थाने में कांड संख्या 70ध्2017 के तहत प्राथमिकी दर्ज करवाई थी।

31 अक्टूबर 2017 का है मामला

एपीपी श्याम प्रसाद चौधरी ने बताया कि घटना के दिन 31 अक्टूबर 2017 की सुबह सात बजे पीड़िता हटिया से सिंह मोड़ स्थित देवर के घर जा रही थी।

रास्ते में पीड़िता के पति के मित्र शंकर जायसवाल से मुलाकात हो गई। इसी बीच पीड़िता के पति को कहीं से फोन आ गया और उसने अपने मित्र पर विश्वास करके उसे अपनी पत्नी को उसके देवर के घर पहुंचाने के लिए कह कर अपने काम से कहीं निकल गया।

घर में बंद कर पिस्टल की नोक पर किया दुष्कर्म

इधर, आरोपी शंकर जायसवाल अपने मित्र की पत्नी को बहला.फुसलाकर अपने निवास स्थान बुंडू पतराटोली ले गया और वहां ले जाकर उसे एक कमरे में बंद कर दिया।

इसके बाद पिस्टल का भय दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया। साथ ही दुष्कर्म करते हुए वीडियो भी बना ली।

इसके बाद पीड़िता को धमकी देते हुए कहा कि इस घटना का जिक्र किसी से नहीं करेगी, अन्यथा तुम्हारे खानदान को समाप्त कर देंगे।

तुम्हारे 2 साल के बेटे को जान से मार देंगे। वहीं, पीड़िता जब अपने घर लौटी तो पति से पूरी घटना की जानकारी दे दी।

spot_img

Latest articles

कुमार सानू ने EX वाइफ के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा

Kumar Sanu Files Defamation Case : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू उर्फ सानू...

हिजाब विवाद के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा हुई और कड़ी

Nitish Kumar's Security Beefed up after Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

नीतीश कुमार ने JDU कोष में दिया एक माह का वेतन

Nitish Kumar Donated one Month's Salary to the JDU fund : बिहार के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से NIT जमशेदपुर के निदेशक ने की मुलाकात

Director of NIT Jamshedpur met Chief Minister Hemant Soren : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant...

खबरें और भी हैं...

कुमार सानू ने EX वाइफ के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा

Kumar Sanu Files Defamation Case : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू उर्फ सानू...

हिजाब विवाद के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा हुई और कड़ी

Nitish Kumar's Security Beefed up after Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

नीतीश कुमार ने JDU कोष में दिया एक माह का वेतन

Nitish Kumar Donated one Month's Salary to the JDU fund : बिहार के मुख्यमंत्री...