Latest Newsझारखंडसत्ता में आई भाजपा तो 2 लाख 87 हजार को देंगे सरकारी...

सत्ता में आई भाजपा तो 2 लाख 87 हजार को देंगे सरकारी नौकरी: हिमंता बिस्वा सरमा

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

BJP Will Give Government Jobs: भाजपा के झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Elections) सह प्रभारी और असम के मुख्यमंत्री Himanta Biswa Sarma ने शुक्रवार को देवघर जिले के सारठ स्थित चितरा स्टेडियम में भाजपा प्रत्याशी रणधीर सिंह के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी पार्टी की सरकार बनी तो संताल परगना से घुसपैठियों को भगाया जाएगा। दो लाख 87 हजार को सरकारी नौकरी दी जाएगी।

हिमंता ने कहा कि जल, जंगल और जमीन का पैसा खाने वाले जेल की चक्की पीसेंगे। झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राजद मंईयां सम्मान योजना (RJD Mainiyan Samman Yojana) की बात करते हैं लेकिन जमीनी हकीकत ये है कि महिलाएं आज भी लाइन लगाकर पानी लेती हैं।

50 लाख बेरोजगारों का रोजगार दिया जाएगा

उन्हाेंने कहा कि चुनाव जीतने के बाद ग्रेजुएट युवकों को प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी के लिए हर महीने दो हजार रुपये दो साल तक दिए जाएंगे। साथ ही 21 लाख PM आवास दिए जाएंगे।

लोगों को बालू फ्री में दी जाएगी। दो लाख 87 हजार लोगों को सरकारी नौकरी दी जाएगी। 50 लाख बेरोजगारों का रोजगार दिया जाएगा।

इसके बाद हिमंता जामताड़ा पहुंचे। जामताड़ा में नाला और जामताड़ा दो विधानसभा क्षेत्रों के चुनाव होने हैं। यहां उन्होंने हेमंत सोरेन सरकार पर हमला बोला और झामुमो में बंटी-बबली की सरकार बताया।

उन्होंने कहा कि दोबारा ये सरकार आई तो कोई सुरक्षित नहीं रह सकता। उन्होंने आलमगीर और इरफान अंसारी (Alamgir and Irfan Ansari) पर भी जमकर हमला बोला। साथ ही वर्तमान सरकार को घुसपैठियों को संरक्षण देने वाली सरकार बताया।

spot_img

Latest articles

घर बैठे ऐसे करें SIR डेटा चेक, नाम कटने का डर होगा खत्म

Check your SIR Data from Home : भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची (Voter...

बोकारो स्टील प्लांट के GM दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार

Bokaro Steel Plant GM Arrested on rape Charges : बोकारो स्टील प्लांट के एक...

नशे में युवक ने किया बुजुर्ग के सिर पर टांगी से वार

Elderly man Attacked with a Sickle on his Head : लातेहार जिले के महुआडांड़...

खबरें और भी हैं...

घर बैठे ऐसे करें SIR डेटा चेक, नाम कटने का डर होगा खत्म

Check your SIR Data from Home : भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची (Voter...

बोकारो स्टील प्लांट के GM दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार

Bokaro Steel Plant GM Arrested on rape Charges : बोकारो स्टील प्लांट के एक...