Homeझारखंडबिरसा जैविक उद्यान में जानवरों के लिए लगाए गए हिटर, सांप घर...

बिरसा जैविक उद्यान में जानवरों के लिए लगाए गए हिटर, सांप घर हुआ बंद

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Heaters installed for animals in Birsa Biological Park: राजधानी रांची के ओरमांझी प्रखंड के चकला स्थित भगवान बिरसा जैविक उद्यान (Bhagwan Birsa Biological Park) बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक की पसंद हैं।

न केवल राज्य भर से बल्कि राज्य के बाहर से भी रोजाना सैकड़ो लोग यहां भ्रमण करने पहुंचते हैं।

बताते चलें उद्यान में कुल 86 प्रजाति के 1644 जानवर हैं, जिसमें स्तनधारी, सरीसृप व पक्षी शामिल हैं।

अब ठंड का मौसम आते ही भगवान बिरसा जैविक उद्यान में उद्यान प्रबंधन ने वन्य प्राणियों की सुरक्षा व ठंड से बचाव के लिए रूम हीटर, (Room Heater) अलाव और खाने में प्रोटीन, मल्टीविटामिन और मिनिरल्स युक्त भोजन की व्यवस्था की है।

वन्य जीवों के ठंड से बचाव के लिए उत्तम व्यवस्था

उद्यान निदेशक जब्बर सिंह (Jabbar Singh) ने कहा कि उद्यान में रह रहे वन्य जीवों को ठंड से बचाव के लिए मुकम्मल व्यवस्था की गयी है।

जानवरों, पशु-पक्षियों को भोजन, स्वास्थ्य सुविधा में कमी नहीं होने दिया जायेगा। उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है।

यहां के फॉरेस्ट गार्ड शशि भूषण (Forest Guard Shashi Bhushan) ने बताया कि प्रतिदिन लगभग दो हजार लोग बिरसा जैविक उद्यान में आते हैं। ये आंकड़ा शनिवार और रविवार को बढ़ जाता है। यहां के पार्कों में लोग पिकनिक मानना पसंद करते हैं।

15 फरवरी तक सांप घर बंद

सांप घर में सांपों की सुरक्षा के लिए केविन में कंबल, गद्दा, पुआल, रूम हीटर लगाया गया है। बताते चलें यहां पर 19 प्रकार से सांप हैं।

ठंड के मौसम में 15 नवंबर से 15 फरवरी तक तीन महीनों के लिए सांप घर को दर्शकों के लिए के लिए बंद रखा गया है।

सांप घर के प्रत्येक केबिन में पीछे से रूम हीटर अंदर से पुआल का गद्दा, कंबल और पीले बल्ब की रोशनी से गर्म परछाई दी जा रही है।

spot_img

Latest articles

झारखंड विधानसभा के सामने मजदूरों का जोरदार प्रदर्शन, श्रम संहिता लागू न करने की मांग तेज

Strong Demonstration by workers: अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के मौके पर ऑल इंडिया सेंट्रल काउंसिल...

NEET PG 2025: झारखंड में दूसरे राउंड की काउंसलिंग शुरू, JCECEB ने जारी किया पूरा शेड्यूल

NEET PG 2025 : झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतिस्पर्धी परीक्षा पर्षद (JCECEB) ने NEET PG...

खबरें और भी हैं...

झारखंड विधानसभा के सामने मजदूरों का जोरदार प्रदर्शन, श्रम संहिता लागू न करने की मांग तेज

Strong Demonstration by workers: अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के मौके पर ऑल इंडिया सेंट्रल काउंसिल...

NEET PG 2025: झारखंड में दूसरे राउंड की काउंसलिंग शुरू, JCECEB ने जारी किया पूरा शेड्यूल

NEET PG 2025 : झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतिस्पर्धी परीक्षा पर्षद (JCECEB) ने NEET PG...