झारखंड को मिली कोवैक्सीन की 90210 डोज, इन जिलों में भेजी गई

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: केंद्र सरकार की ओर से झारखंड को गुरुवार को कोवैक्सीन का 90210 डोज मिला है।

वैक्सीन मिलने के बाद राज्य के विभिन्न जिलों में इसका वितरण कर दिया गया।

रांची को सात हजार, पलामू को 5500, हजारीबाग को 5500, गोड्डा को 4250, पाकुड़ को 4000, कोडरमा को 3000, खूंटी को 2750, बोकारो को 2500 सहित राज्य के विभिन्न जिलों में इसका वितरण किया गया है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 18 अगस्त तक झारखण्ड में कोविड-19 के कुल 225 सक्रिय मामले हैं। राज्य में अबतक कुल 12569880 सैम्पल की जांच की गई है।

राज्य की कोविड-19 रिकवरी दर 98.46 तथा मृत्यु दर 1.48 प्रतिशत है। 18 अगस्त को पाॅजिटिविटि दर 0.07 प्रतिशत पायी गयी।

राज्य में अब तक कुल 347667 पाॅजिटिव कोविड-19 की पहचान हुई है तथा अब तक कुल 5132 लोगों की कोविड-19 से मृत्यु हुई है।

18 अगस्त को वैक्सीन की 148250 डोज लगाई गयी, जिसमें से 113681 लोगों को पहली डोज एवं 34569 लोगों को दूसरी डोज दी गई।

18 अगस्त तक कुल 9125758 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई है। राज्य में अब तक कुल 2238422 लोगों को वैक्सीन का दूसरा डोज भी दिया जा चुका है।

रिम्स रांची एवं फूलो झानो चिकित्सा महाविद्यालय दुमका में सीओबीएएस (6800) लैब स्थापित की जा चुकी है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार गुरुवार को झारखंड में ब्लैक फंगस का एक भी मरीज नहीं मिला है।

राज्य में ब्लैक फंगस के मरीजों की संख्या कुल 167 है। ब्लैक फंगस से अब तक झारखंड में 31 लोगों की मौत हुई है।

वहीं दूसरी ओर रिम्स अस्पताल में कोविड पॉजिटिव का एक मरीज भर्ती है। रिम्स के प्रवक्ता डॉ डीके सिन्हा ने गुरुवार को बताया कि रिम्स में पोस्ट कोविड के 22 मरीज इलाजरत है।

इन मरीजों का इलाज विभिन्न वार्डों में चल रहा है। इसके अलावा रिम्स में ब्लैक फंगस के कुल सात मरीज भर्ती हैं।

Share This Article