JPSC Exam : JPSC परीक्षा की तारीख़ में फेरबदल, अब इस दिन होगी परीक्षा

Digital News
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग की ओर से परीक्षा की तिथि में फेरबदल किया गया है। अब 19 सितंबर को परीक्षा की तिथि निर्धारित की गई है।

सूत्रों ने बुधवार को बताया कि 12 सितंबर को नेट की परीक्षा देशभर में आयोजित की जा रही है। रांची में भी इसे लेकर परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

तो दूसरी ओर सातवीं से लेकर दसवीं जेपीएससी पीटी एग्जाम की संभावित तिथि भी 12 सितंबर को जारी की गई थी। लेकिन अब इस तिथि को बदला गया है और एक बार फिर 19 सितंबर को संभावित तिथि घोषित की गई है।

झारखंड लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित होने वाली सातवीं से लेकर दसवीं जेपीएससी पीटी परीक्षा को लेकर एक बार फिर तिथि में बदलाव किया गया है।

झारखंड संयुक्त और असैनिक सेवा प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा 2021 को लेकर जेपीएससी में एक विशेष बैठक का आयोजन भी किया गया।

इस दौरान जेपीएससी के चेयरमैन अमिताभ चौधरी समेत जिले के नोडल पदाधिकारी और जिला शिक्षा पदाधिकारियों के साथ विशेष रूप से कई मामलों को लेकर चर्चा हुई।

इस परीक्षा में 252 पदों के लिए लगभग पांच लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन दिया है लेकिन स्क्रूटनी के दौरान परीक्षा में लगभग 3.69 लाख अभ्यर्थी ही बैठने योग्य पाए गए थे।

कोरोना महामारी से पहले ही मार्च महीने में ही इस परीक्षा के आयोजन को लेकर तिथि तैयार की गई थी। लेकिन कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए इन परीक्षाओं को भी उस दौरान स्थगित कर दिया गया था। पहले 12 सितंबर को संभावित तिथि तय की गई थी।

बताया गया कि राष्ट्रीय स्तर की नेट की परीक्षा भी 12 सितंबर को ही देश के विभिन्न क्षेत्रों के साथ-साथ रांची के कई परीक्षा केंद्रों में भी आयोजित होनी है और दोनों परीक्षाएं एक साथ आयोजित करना प्रशासन के लिए चुनौतीपूर्ण है।

इसी के मद्देनजर जेपीएससी की ओर से एक विशेष बैठक कर इन दोनों परीक्षाओं की तैयारियों को लेकर विशेष रूप से चर्चा हुई है और एक बार फिर जेपीएससी के संभावित 12 सितंबर की तिथि को बदलकर 19 सितंबर की संभावित तिथि घोषित की गई है।

Share This Article