रांची डोरंडा में चाकूबाजी, घायल युवक का रिम्स में चल रहा इलाज

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: डोरंडा में रविवार को अपराधियों ने मनीटोला ख्वाजा नगर में एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया।

इस घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में युवक को रिम्स में भर्ती कराया गया।

घायल युवक का नाम मो राजा है और वह मनीटोला का ही रहने वाला है।

जानकारी के अनुसार राजा कुछ साथियों के साथ ख्वाजा नगर में बैठकर गांजा पी रहा था। किसी बात को लेकर उसके साथ बैठे अन्य बदमाशों के साथ उसका विवाद हुआ।

इसी दौरान एक युवक ने उस पर चाकू से पेट और गर्दन पर वार किया। इसके बाद सभी मौके पर से फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद डोरंडा पुलिस मौके पर पहुंची।

अपराधियों की तलाश भी की। लेकिन सभी फरार मिले। मामले में राजा के बयान पर पांच युवकों के खिलाफ डोरंडा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Share This Article