रांची एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन पर मिल रहे सबसे अधिक संक्रमित, मरीजों को ट्रेस करने में हो रही परेशानी

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राजधानी में कोरोना मरीज़ की संख्या में लगातार बढ़ हो रही है। झारखंड में नए संक्रमितों की तुलना में रांची जिला में आधे से अधिक मरीज हैं।

रांची जिला में अभी 103 एक्टिव मामले हैं। अधिकतर संक्रमित एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन पर हो रही जांच में संक्रमित मिले हैं।

ज्यादातर लोगों की रैपिड एंटीजेन जांच की गई थी, जिसकी रिपोर्ट आधे घंटे से भी कम समय में आ जाती है।

पर यात्रियों को उनकी रिपोर्ट की जानकारी शाम के आठ बजे दी जा रही है।

जब तक उनकी रिपोर्ट आती है, तब तक वे कहीं और पहुंच जाते हैं, जिसके बाद ट्रेस करने में परेशानी होती है।

इसको लेकर रांची सिविल सर्जन ने कहा कि मरीजों को ट्रेस करने की ज़िम्मेदारी पुलिस-प्रशासन की है।

लोग जांच कराकर चले जाते हैं। उन्हें डॉक्टर नहीं रोक सकते।

Share This Article