रांची नगर निगम के कर्मचारियों ने की मेयर आशा लकड़ा पर कार्रवाई की मांग

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची नगर निगम की मेयर आशा लकड़ा के विवादित बयान से नाराज निगम के पदाधिकारियों और कर्मचारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को मुख्यमंत्री के सचिव विनय चौबे से मुलाकात की।

इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने विनय चौबे को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा।

प्रतिनिधिमंडल में शामिल कर्मचारियों ने सचिव से मेयर के किए अमर्यादित विवादित बयान की शिकायत की है। साथ ही कार्रवाई की भी मांग की है।

उधर, मेयर के विरोध में शनिवार को निगम के सभी कर्मियों ने काला पट्टी लगाकर काम किया।

उल्लेखनीय है कि मेयर ने कहा था कि निगम के कर्मचारी एवं पदाधिकारी मोटी चमड़ी वाले हो गए हैं और औरंगजेब का शासन चला रहे हैं।

प्रतिनिधिमंडल में रांची नगर निगम के उप नगर आयुक्त कुंवर सिंह पाहन, रजनीश कुमार, मुख्य अभियंता राजदेव सिंह, सहायक नगर आयुक्त ज्योति कुमार आदि शामिल थे।

Share This Article