रांची बुंडू में अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरा ऑटो, चालक घायल

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: बुंडू थाना क्षेत्र स्थित एदेलहातु गांव के रांची टाटा मार्ग (Ranchi Tata Marg) टाॅल प्लाजा के समीप मंगलवार देर रात एक Auto अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गया।

इस घटना में ऑटो चालक काफी देर तक ऑटो के नीचे दबा रहा। स्थानीय लोगों और रात्री गश्ती कर रही पुलिस की टीम ने चालक को बाहर निकाला और उसे बुंडु अनुमंडल Hospital में भर्ती कराया।

ऑटो के नीचे दबने के कारण चालक को चोट लगी

ऑटो चालक जागु मुंडा करांबु गांव का रहने वाला है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि जागु मुंडा रांची से अपने गांव करांबु जा रहा था।

इसी दौरान उसकी ऑटो अनियंत्रित हो गयी और गड्ढे में गिर गयी। ऑटो के नीचे दबने के कारण चालक को चोटें लगी है।

उसका ईलाज बुंडु अनुमंडल अस्पताल चल रहा है। बुंडू SDPO Ajay Kumar ने बताया कि एक ऑटो चालक घायल हुआ है, उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Share This Article