Homeझारखंडसरकार नाकामियां छिपाने और जनता को भरमाने में जुटी: सुदेश महतो

सरकार नाकामियां छिपाने और जनता को भरमाने में जुटी: सुदेश महतो

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: आजसू पार्टी के अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो (President Sudesh Kumar Mahto) ने कहा कि गंभीर आरोपों से घिरने के बाद सरकार अपनी नाकामियां छुपाने और जनता को भरमाने में जुटी है।

राज्य के मूल विषयों और जनमुद्दों पर सीधी बात और चुनावी वादे पूरे करने की बजाय सरकार अपना Agenda Set करने की कोशिशों में जुटी है। महतो रविवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित बैठक में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि सरकार के मुखिया ऑफिस ऑफ प्रॉफिट (Head Office of Profit) मामले में फंसे हैं। न्यायिक प्रक्रिया का सामना करने के बदले इस तरह का माहौल बनाया जा रहा, मानो लोग हकीकत नहीं जान रहे।

सरकार के पास न कोई विजन है और ना कोई Road Map। राज्य का बड़ा हिस्सा सुखाड़ का सामना कर रहा है। जातीय जनगणना (Caste Census) को लेकर हम लगातार सरकार का ध्यान आकृष्ट करा रहे हैं लेकिन उसके लिए मुद्दे नहीं है।

पिछड़ा आरक्षण, बेरोजगारों को प्रोत्साहन भत्ता, स्थानीय नीति, नियोजन नीति, नौकरी रोजगार जैसे सवाल हाशिए पर छोड़ दिये गए हैं।

पार्टी का प्रस्तावित महाधिवेशन भी होगा : आजसू पार्टी

उन्होंने कहा कि 15 सितंबर से 15 नवंबर तक AJSU Party का प्रमंडल स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन होगा। इन सम्मेलन में हम सांगठनिक मजबूती के सवालों के साथ सरकार की नाकामियों पर चर्चा करेंगे। साथ ही इसी साल पार्टी का प्रस्तावित महाधिवेशन भी होगा।

बैठक में सांसद (MP) चंद्र प्रकाश चौधरी प्रधान महासचिव रामचंद्र सहिस, महासचिव एवं गोमिया विधायक Dr. लंबोदर महतो, केंद्रीय मुख्य प्रशिक्षक प्रोफेसर संजय बासु मल्लिक, केंद्रीय उपाध्यक्ष अकील अख्तर, हसन अंसारी एवं कुशवाहा शिवपूजन मेहता, महासचिव राजेंद्र मेहता एवं रोशनलाल चौधरी, मुख्य प्रवक्ता Dr. देवशरण भगत, सचिव मनोज चंद्रा एवं हरेलाल महतो सहित अन्य नेता मौजूद थे।

spot_img

Latest articles

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

रांची में एनीमिया मुक्त झारखंड सप्ताह की तैयारी, 15 से 21 दिसंबर तक चलेगा विशेष अभियान

Preparations for Anaemia Free Jharkhand Week in Ranchi: एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के तहत...

खबरें और भी हैं...