HomeझारखंडIAS स्तर के अधिकारी करें देवघर DC के आचरण की जांच: सरयू...

IAS स्तर के अधिकारी करें देवघर DC के आचरण की जांच: सरयू राय

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: देवघर हवाई अड्डा (Deoghar Airport) प्रकरण में विधायक सरयू राय ने कहा है कि आईएएस (IAS) स्तर के अधिकार को उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री के आचरण की जांच अपनी कसौटी पर करना चाहिए।

एक समिति बनाकर तय हो कि नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) नियमों के मुताबिक DC का कृत्य विधि सम्मत है या नहीं। सांसद के साथ ट्विट प्रतिस्पर्धा में उलझना IAS आचरण की सीमा मर्यादा के अनुरूप है या नहीं।

सरयू राय ने कहा कि Airport संबंधी सुरक्षा शिकायतों का निपटारा DGCA सुरक्षा प्रभाग के नियमों के अधीन होता है। डीसी, एसपी, एमपी, एमएलए का क्षेत्राधिकार इसमें नहीं है।

राज्य के नेताओं और अफसरों के बीच टकराव की स्थिति बन गई

नियमानुसार पुलिस द्वारा या पुलिस के यहां FIR नहीं हो सकता है। भारतीय प्रशासनिक या पुलिस सेवा के अधिकारी से इसकी अनदेखी की कल्पना नहीं की जा सकती है।

उल्लेखनीय है कि देवघर एयरपोर्ट पर दबाव बनाकर ATC क्लीयरेंस लेने के आरोप में डीसी ने BJP के गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे, उनके दो बेटों और सांसद मनोज तिवारी समेत नौ लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई है।

इससे राज्य के नेताओं और अफसरों के बीच टकराव की स्थिति बन गई है। DC पर सांसद निशिकांत दुबे की ओर से कराई गई प्राथमिकी से जहां झारखंड की IAS बिरादरी भड़की हुई है, वहीं DC की ओर से सांसद पर कराये गये FIR से नेताओं में भी उबाल है।

spot_img

Latest articles

मनरेगा का नाम बदलने पर कांग्रेस का तंज, केंद्र सरकार पर साधा निशाना

Congress Taunts Centre Over Renaming of MNREGA: प्रदेश कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार...

दिल्ली में वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस की बड़ी रैली, 14 दिसंबर को होगा आयोजन

New Delhi : कांग्रेस पार्टी 14 दिसंबर को दिल्ली में वोट चोरी के खिलाफ...

संसद हमले की 24वीं बरसी पर शहीदों को नमन, देश ने किया वीर जवानों का स्मरण

नई दिल्ली: संसद भवन पर हुए आतंकी हमले (2001) की 24वीं बरसी पर आज...

झारखंड प्रशासन में बड़ा फेरबदल: कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को मिलेगा प्रमोशन

रांची: झारखंड कैडर की दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारी वंदना दादेल और मस्तराम मीणा को...

खबरें और भी हैं...