रांची में करमा मिलन समारोह आयोजित

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: भारतीय जनता युवा मोर्चा कला एवं खेल प्रकोष्ठ (Bharatiya Janata Yuva Morcha Arts and Sports Cell) रांची महानगर के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को कांके डैम स्थित बिरसा उच्च विद्यालय (Birsa High School) में करमा मिलन समारोह आयोजित हुआ।

सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए गए। मांदर की थाप पर बच्चों ने झूमते नचाते हुए दर्शकों को प्रकृति की रक्षा करने का संकल्प भी दिलाया।

बच्चों  ने Jharkhand के पारंपरिक परिधान में नृत्य किया

बच्चों  ने करमा नृत्य समूह में हिस्सा लेकर Jharkhand के पारंपरिक परिधान में नृत्य कर अपनी संस्कृति और परंपरा को जीवंत रखने का संकल्प लिया।

मुख्य अतिथि वनवासी कल्याण केन्द्र के महानगर अध्यक्ष सह वार्ड एक के पार्षद नकुल तिर्की, Jharkhand के नागपुरी Film के सुपरस्टार अभिनेता रमन गुप्ता एवं विशिष्ट अतिथि अभिनेत्री वर्षा ऋतु सहित भारतीय जनता युवा मोर्चा कला एवं खेल प्रकोष्ठ रांची महानगर के संयोजक आशुतोष द्विवेदी, भारतीय जनता पार्टी ओबी मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव रंजन, बिरसा स्कूल की प्राचार्या सुषमा तिवारी और गौरव अग्रवाल समेत अन्य कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Share This Article