पद्मश्री सिमोन उरांव को आया पैरालाइसिस अटैक, रिम्स में भर्ती

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड के जल पुरुष के नाम से विख्यात पद्मश्री Simon Oraon को पैरालाइसिस अटैक आने के बाद उन्हें रिम्स में भर्ती कराया गया है।

उनके परिवार के लोगों ने बताया कि पद्मश्री सिमोन उरांव की तबीयत बुधवार शाम को खराब हो गई। उनका निजी क्लिनिक में उपचार कराया गया।

उन्हें बेड़ो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया

शुक्रवार सुबह ज्यादा तबीयत खराब होने के बाद उन्हें बेड़ो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (Community health center) पहुंचाया गया।

चिकित्सा प्रभारी Dr. Sumitra Kumari और  Dr. Kusum Lata Singh ने जांच के बाद उनके पुत्र जोसेफ मिंज तथा सुधीर मिंज को बताया कि उन्हें पैरालाइसिस अटैक हुआ है।

पद्मश्री सिमोन उरांव (Simon Oraon) की बीमारी की खबर मिलते ही सांसद प्रतिनिधि राकेश भगत, धनंजय कुमार राय, पाड़हा अध्यक्ष जुगेश उरांव, झामुमो के जिला उपाध्यक्ष मुन्ना बड़ाइक, पार्थो दास गुप्ता, मोती प्रसाद ने CHC पहुंचे और जानकारी ली।

Share This Article