Homeझारखंडझारखंड में आंधी बारिश का रेड अलर्ट जारी, कई फ्लाइट रद्द, 25...

झारखंड में आंधी बारिश का रेड अलर्ट जारी, कई फ्लाइट रद्द, 25 अगस्त तक होगी बारिश

Published on

spot_img

रांची: राजधानी रांची में शनिवार को तेज आंधी के साथ हुई बारिश (Rain) से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जगह-जगह पेड़ उखड़ गए हैं। बिजली के तारों को नुकसान हुआ है।

Ranchi के दो मुख्य सड़कों पर पेड़ टूटकर गिरने से यातायात प्रभावित है। कई इलाकों में शुक्रवार रात से ही बिजली गुल है। कई घरों में पानी घुस गया है। कोलकाता से रांची आने वाली Indigo की फ्लाइट रद्द कर दी गई है। ने अगले 48 घंटों के लिए रेड अलर्ट (Red alert) जारी किया है।

विमान सेवा पर असर

मूसलाधार बारिश के चलते कोलकाता से रांची आने वाली इंडिगो की Flight 6ई421 रद्द कर दी गई है। इसके चलते यात्रियों को असुविधा हुई।

प्रबंधन पर निर्देश पर इंडिगो की दिल्ली 6E5037  एवं पुणे 6E7561 फ्लाइट Divert कर दी गई है। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी 390 मीटर पहुंच गई है, जो विमान सेवा संचालन के लिए कम है।

झारखंड में 25 अगस्त तक होगी बारिश

मौसम केंद्र के प्रभारी Abhishek Anand ने बताया कि झारखंड में 25 अगस्त तक बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 70 से 200 मिमी तक वर्षा हो सकती है।

अभिषेक आनंद ने बताया कि झारखंड के चतरा, पूर्वी सिंहभूम और कोडरमा जिलों में जोरदार बारिश हो सकती है।

उन्होंने कहा कि इन जिलों में मेघ गर्जन के साथ आकाशीय बिजली (Lightning) भी गिर सकती है। इस दौरान तेज हवाएं भी चलेंगी। हवाओं की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है।

बालासोर से 200 किमी दूर स्थित है निम्न दबाव

मौसम केंद्र (Weather station) के प्रभारी अभिषेक आनंद ने बताया कि निम्न दबाव बालासोर से 200 किमी दूर स्थित है। यह बंगाल की खाड़ी होते हुए झारखंड आयेगा। यहां से छत्तीसगढ़ की ओर जायेगा।

इस कारण राज्य के कई इलाकों में 20 अगस्त को हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी। 21 अगस्त को इसका आंशिक असर होगा।

22 को राज्य के कुछ स्थानों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी। 23 को एक बार कहीं-कहीं तेज बारिश होगी। बारिश के कारण Temperature में गिरावट आयेगी।

spot_img

Latest articles

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...

अगस्त 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात में 39% की उछाल

Smartphone exports jump 39%: भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन...

गाजा में इजरायली हमलों में 17 फलस्तीनियों की मौत

Israeli attacks in Gaza: गाजा पट्टी में गुरुवार को इजरायली हमलों में कम से...

खबरें और भी हैं...

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...

अगस्त 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात में 39% की उछाल

Smartphone exports jump 39%: भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन...