Homeझारखंडरांची में हथियार सप्लायर गिरोह के सरगना सहित तीन गिरफ्तार

रांची में हथियार सप्लायर गिरोह के सरगना सहित तीन गिरफ्तार

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: रांची के जगरनाथपुर थाना पुलिस ने हथियार सप्लायर गिरोह (Arms supplier gang) के सरगना सत्यम कुमार सहित तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

इनके पास से एक देशी पिस्टल, 9MM की 38 गोली, 7.65 की 64 गोली, एक बाइक और तीन फोन बरामद किया गया है।

गिरफ्तार आरोपितों में बिहार के सहरसा (Sarhasa) जिला निवासी सत्यम कुमार, बिहार के दरभंगा जिला निवासी शौर्य राज और बिहार के छपरा जिला निवासी बंटी कुमार शामिल हैं। तीनों रांची में भाड़ा का मकान में अलग-अलग जगहों पर रहते थे।

SSP Kishor Kaushal ने प्रेस कांफ्रेंस में बुधवार को बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि हटिया स्टेशन रोड में तीन व्यक्ति प्रतिबंधित हथियार की सप्लाई करने वाले है।

सूचना के बाद हटिया DSP Raja Kumar Mitra  के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित हथियार के साथ गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार हथियार सप्लायर सत्यम कुमार बिहार से प्रतिबंधित हथियार लाकर रांची के विभिन्न क्षेत्रों में सप्लाई करता था।

सत्यम अपने दो सहयोगियों से हथियार बेचने का काम करवाता था। हथियार खरीद-बिक्री (Buy Sell) करने के क्रम में ही रंगे हाथ तीनों को गिरफ्तार किया गया।

बंटी इलेक्टीशियन का काम करता है

SSP ने बताया कि जमीन कारोबारी को हथियार सप्लाई करना था। इसके पहले ही पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। गिरफ्तार हथियार सप्लायर ने पूछताछ में बताया है कि रांची के कई लोगों को हथियार और गोली उनके द्वारा उपलब्ध कराया गया है।

इसे लेकर छापेमारी की जा रही है। SSP ने बताया कि सत्यम और शौर्य राज रांची के BITT में डिप्लोमा कर रहे है।

दोनों की इसी दौरान दोस्ती हुई थी। इसके बाद दोनों मिलकर हथियार का सप्लाई करते थे। बंटी इलेक्टीशियन (Electrician) का काम करता है।

SSP ने बताया कि छापेमारी टीम में अरविंद कुमार सिंह, रामजी सागर, सुनील कुमार सिंह, रवि किस्कु, राज गुप्ता, अनुराग कुमार, विवेक कुमार सहित सशस्त्र बल शामिल थे।

spot_img

Latest articles

कोलकाता में मेसी के दौरे पर बवाल, अव्यवस्था के बाद राजनीति तेज

Messi's Visit Sparks Chaos in Kolkata : अर्जेंटीना के फुटबॉल स्टार लियोनेल मेसी (Lionel...

केरल स्थानीय निकाय चुनाव: बदली राजनीति की तस्वीर, UDF आगे, तिरुवनंतपुरम में NDA का बड़ा उलटफेर

Kerala Local Body Elections: केरल के स्थानीय निकाय चुनावों के नतीजों ने राज्य की...

संत मरिया महागिरजाघर में क्रिसमस गैदरिंग की शुरुआत, प्रेम और भाईचारे का संदेश

Christmas Gathering begins at St. Mary's Cathedral: पुरूलिया रोड स्थित संत मरिया महागिरजाघर में...

अनमोल बिश्नोई पर गृह मंत्रालय का सख्त फैसला, हिरासत पर लगी एक साल की रोक

Home Ministry takes Strict action against Anmol Bishnoi : केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय...

खबरें और भी हैं...