Latest Newsझारखंडबुं​डू में अपहरण कर हत्या करने के मामले में दो गिरफ्तार

बुं​डू में अपहरण कर हत्या करने के मामले में दो गिरफ्तार

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: रांची की बुंडू थाना पुलिस ने अपहरण (Kidnapped) कर हत्या करने के मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपितों में बुंडू थाना निवासी संबत लोहरा और लोहरदगा थाना निवासी आकाश लोहरा शामिल हैं। इनके पास से घटना में प्रयुक्त दाउली और हत्या (Murder) को अंजाम देने के क्रम में पहना हुआ कपड़ा बरामद किया गया है।

ग्रामीण SP Naushad Alam में हत्याकांड का खुलासा करते हुए शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि बुंडू निवासी बुधवा मुंडा ने थाने में लिखित प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि उसके भाई गंझु मुंडा का अपहरण कर जान से मार दिया गया है।

काफी प्रयास के बाद कांची नदी से गंझु का मिला शव

साथ ही बुधवा ने हत्या का संदेह संबत लोहरा पर जताया था। SP ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ अजय कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया टीम ने अनुसंधान के क्रम में संबत लोहरा को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

कड़ाई से पूछताछ करने पर संबत लोहरा ने Police के सामने हत्याकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। संबत लोहरा ने बताया कि पूर्व रंजिश के कारण गंझु मुंडा की हत्या की बात बताई।

काफी प्रयास के बाद कांची नदी से गंझु का शव मिला। संबत लोहरा ने बताया कि उसने अपने बहनोई आकाश लोहरा के साथ मिलकर गंझु मुंडा की हत्या कर शव कांची नदी में फेंक दिया था।

SP ने बताया कि छापेमारी (Raid) टीम में थाना प्रभारी राय सोमित्र पंकज भूषण, दीपक कुमार, अमित कुमार सिंह सहित सशस्त्र बल शामिल थे।

spot_img

Latest articles

कई देशों में ठप हुई YouTube सेवा, भारत-सहित अमेरिका और ब्रिटेन में यूजर्स परेशान

YouTube Services Have Been Disrupted : लोकप्रिय वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म YouTube की सेवाएं अचानक...

रांची में राहुल सिंह गैंग पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पांच बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार

Rahul Singh Gang Five Criminals Arrested : राजधानी रांची में Police ने कुख्यात राहुल...

चाईबासा के कलाईया गांव में अंधविश्वास का कहर, मां और दो माह के शिशु को जिंदा जलाया

Mother and Two-Month-Old Baby Burnt Alive : चाईबासा स्थित पश्चिम सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी...

खबरें और भी हैं...