Homeझारखंडजब गांव का विकास होगा, तभी देश का विकास होगा: अर्जुन मुंडा

जब गांव का विकास होगा, तभी देश का विकास होगा: अर्जुन मुंडा

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

खूंटी: जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री और खूंटी के सांसद अर्जुन मुंडा (MP Arjun Munda) ने कहा कि जब समाज का विकास होगा, तभी देश प्रगति के मार्ग पर प्रशस्त होगा।

मंत्री मुंडा शनिवार को जिले के मुरहू प्रखण्ड गोवा गांव स्थित मध्य विद्यालय (Middle School) में शनिवार को आयोजित जनपंचायत कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

मौके पर उन्होंने क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। किसानों ने क्षेत्र की शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, प्रधानमंत्री आवास सहित योजनाओं का सही लाभ दिलाने की मांग की।

इसके पूर्व गाजे बाजे के साथ परम्परागत तरीके से गोवा के ग्रामीणों ने कार्यक्रम स्थल पर मंत्री का स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा (Union Minister Arjun Munda) ने कहा कि जब गांव का विकास होगा, तभी देश का विकास होगा।

क्षेत्र का अपना कार्य समझकर विकास कार्य करे

इसके लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने की आवश्यकता है। इसलिए सम्बन्धित अधिकारियों को चाहिए कि अपने क्षेत्र का अपना कार्य समझकर विकास कार्य करे।

उन्होंने कहा कि अपने द्वारा किए गए कार्यों का आकलन भी उन्हें करना चाहिए, ताकि क्षेत्र का विकास सही ढंग से हो सके। उन्होंने कहा कि समाज का कार्य सही होगा, तो देश विकास के रास्ते पर आगे बढ़ेगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री (PM) ने नई शिक्षा नीति के तहत क्षेत्रीय भाषा को बढ़ावा देने के लिए अधिकारियों से कहा है कि क्षेत्र के पदाधिकारियों को विकास कार्यों को करने के लिए क्षेत्रीय भाषा का जानकार होना चाहिए, तभी बिरसा मुंडा के जिले का विकास होगा।

उप विकास आयुक्त नीतीश कुमार ने सेल्दा और गोवा स्कूल की कमियों को चिह्नित करने के निर्देश दिए और गुम्पड़ू गांव में जला ट्रांसफार्मर को ठीक करने की बात कही।

BDO मिथिलेश कुमार ने मनरेगा कार्य और आम बागवानी को बढ़ावा देने की बात कही। प्रखण्ड प्रमुख एलिस ओड़ेया, बलराम मांझी सहित कई लोगों ने क्षेत्र की समस्याओं को रखा, जिसमें स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, बिजली, भवन, कृषि विकास में सहायता, योजनाओं का सही तरीके से कार्य आदि शामिल है। ग्रामीणों ने शिकायत की कि मनरेगा योजना की राशि नहीं मिल रही है।

spot_img

Latest articles

राहुल गांधी का यूरोप दौरा, लंदन के रास्ते जर्मनी रवाना, बर्लिन में करेंगे अहम मुलाकातें

Rahul Gandhi's Europe Tour : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi)...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...

आजसू पार्टी में महिलाओं की मजबूत भागीदारी, रांची में हुआ मिलन समारोह

Strong Participation of Women in AJSU Party: आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में मिलन...

खबरें और भी हैं...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...