Homeझारखंडहेमंत सरकार का वादे पूरे करने का इरादा नहीं: सुदेश महतो

हेमंत सरकार का वादे पूरे करने का इरादा नहीं: सुदेश महतो

Published on

spot_img

रांची: आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा है कि 19 महीने की हेमंत सोरेन सरकार ने झारखंड की जनाकांक्षाओं की सिर्फ और सिर्फ अनदेखी की है।

चुनाव से पूर्व किए तमाम वादे और घोषणा हाशिए पर पड़े हैं। हम झारखंडी अवाम की भावना से सरकार को सचेत करने में कोई कसर नहीं छोड़ने वाले, सरकार को हर वादे का हिसाब देना होगा, जो पब्लिक डोमेन में है।

महतो शुक्रवार को रांची स्थित पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में बोल रहे थे।

इस कार्यक्रम में किसान जनाधिकार मंच के केंद्रीय अध्यक्ष मथुरा प्रसाद साहू अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ आजसू पार्टी में शामिल हुए।

आजसू प्रमुख ने कहा कि वेकैंसी, नियुक्ति, रोजगार को लेकर सरकार 19 महीने से फाइलों में उलझी है।

दरअसल, उनकी नीति और नीयत में कोई तालमेल नहीं है। खतियान झारखण्डियों की पहचान और भावना से जुड़ा अहम मसला है।

पर नियोजन नियमावली में इस सरकार ने झारखण्डियों से उनका परिचय ही छीन लिया। पिछड़ा आरक्षण बढ़ाने को सत्तारूढ़ दलों की दुहाई का सच भी बड़ी आबादी के सामने है।

जनादेश लेने और वचन पूरा करने के बीच जो फर्क है उसे याद कराने के लिए आजसू पार्टी के कार्यकर्ता समर्थक आठ अगस्त से गांव-गांव में सामाजिक न्याय यात्रा पर निकले हैं।

लाखों स्मरण पत्र पर हस्ताक्षर लिए जा रहे हैं। ये पत्र सरकार को सौंपे जाएंगे। बहुत संभव है पिछड़ा वर्ग की इस बहुप्रतीक्षित मांग को लेकर पार्टी की यह मुहिम सरकार के साथ ठनकर निर्णायक लड़ाई साबित हो।

उन्होंने कहा कि आजसू झारखंड के विषयों और विचारों को कभी अलग नहीं पड़ने दिया है।

मथुरा साहू के जुड़ने से संगठन को बल मिलेगा। झारखंड की वर्तमान परिस्थितियों का आंकलन करते हुए हम दृढ़ता के साथ आगे बढ़ रहे हैं। हमारी प्रतिबद्धताएं नहीं बदलतीं।

इस मौके पर मथुरा साहू ने कहा कि पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी उसे बखूबी निभायेंगे।

मिलन समारोह में किसान जनाधिकार मंच के प्रदेश अध्यक्ष मथुरा साहू अपने सैकडों समर्थकों संग आजसू पार्टी में हुए शामिल हुए।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...