ऑस्कर फर्नांडीस का जाना देश और कांग्रेस के लिए अपूरणीय क्षति: राजेश ठाकुर

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ऑस्कर फर्नांडीस के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

ठाकुर ने सोमवार को कहा कि उनका जाना देश और कांग्रेस पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है। मेरे लिए तो व्यक्तिगत क्षति है।

उनका स्नेह और आशीर्वाद मुझे एनएसयूआई जमाने से मिलता रहा है।

उनकी छवि एक संगठनात्मक नेता की थी। पार्टी कार्यकर्ताओं से अगाध स्नेह रखने वाले नेताओं में उनकी गिनती होती है।

उन्होंने कहा कि यूपीए शासन में बतौर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री एक कुशल प्रशासक के रूप में उनकी गिनती होती थी।

इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार दोस्तों एवं अनुयायियों के प्रति मेरी पूरी संवेदनाएं हैं।

कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने कहा कि ऑस्कर फर्नांडीस साहब का जाना एक युग का अंत हो गया।

ऑस्कर फर्नांडीस के निधन पर शोक व्यक्त करने वालों में झारखंड कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष गीता कोड़ा, बंधु टिर्की, जलेश्वर महतो, शहज़ादा अनवर, प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद आदि शामिल हैं।

Share This Article