प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को दी जन्मदिन की बधाई

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को अपना 46वां जन्मदिन मनाया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जन्मदिन की बधाई दी है।

उन्होंने ट्वीट कर जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।

उनके जन्मदिन पर राज्यभर में कार्यकर्ता भी उत्साहित नजर आये।

कई राष्ट्रीय और प्रांतीय नेताओं के साथ कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री सोरेन के बेहतर भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी है।

बेरमो विधायक अनुप सिंह ने भी मुख्यमंत्री सोरेन के जन्मदिन पर शुभकामनएं दी है।

विधायक सिंह ने कहा कि बाबा भोलेनाथ आपको उत्तम स्वास्थ्य व दीघार्यु प्रदान करें, इसकी मैं कामना करता हूं।

Share This Article