रांची पुलिस ने वसीम गोजा को हथियार के साथ किया गिरफ्तार

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची पुलिस ने कुख्यात अपराधी (Notorious Criminal) वसीम उर्फ गोजा को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है।

इस संबंध में शु्क्रवार को सिटी SP अंशुमन कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि वसीम गोजा इन दिनों रांची छोड़ कर चतरा इलाके में सक्रिय था।

बीते गुरुवार को मनिटोला निवासी वसीम उर्फ गोजा (Wasim alias Goja) के बारे में शाम को डोरंडा में देखे जाने की सूचना मिली। सूचना के बाद छापेमारी टीम भेज कर आरोपी को पकड़ा गया।

कई केस में है वांछित

हालांकि, मौके से उसका सहयोगी चीकू उर्फ देवा भागने में सफल रहा। आरोपित के पास से मैगजीन लगा देसी पिस्टल बरामद किया गया।

गोजा हत्या, लूट, रंगदारी, आर्म्स एक्ट सहित 14 केस में वांछित है। आरोपी पर बरियातू, सदर, डोरंडा, लोवर बाजार थाना (lower bazar police station) में मामले दर्ज हैं।

Share This Article