ED से कांग्रेस कार्यकर्ता डरने वाले नहीं: राजेश ठाकुर

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कांग्रेस की अंतरिम राष्ट्रीय अध्यक्ष Sonia Gandhi से पूछताछ के विरोध में प्रदेश कांग्रेस का सत्याग्रह बुधवार को भी जारी रहा।

मोरहाबादी के बापू वाटिका में रांची महानगर और ग्रामीण जिला कांग्रेस ने Satyagrahaकिया। सत्याग्रह में कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि ED भाजपा के इशारे पर काम कर रही है।

भाजपा द्वारा जानबूझकर घोटाले का कीचड़ उछाला जा रहा है : ठाकुर

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष Rajesh Thakur ने कहा कि ED के डर से कांग्रेस कार्यकर्ता डरने वाले नहीं है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी राष्ट्र की गौरव हैं, जिन्होंने पूर्ण बहुमत होते हुए भी प्रधानमंत्री पद स्वीकार नहीं किया। ऐसे व्यक्तित्व पर भाजपा (BJP) द्वारा जानबूझकर घोटाले का कीचड़ उछाला जा रहा है।

सत्याग्रह कार्यक्रम में पूर्व प्रवक्ता अजय नाथ शाहदेव, प्रवक्ता डॉ राकेश किरण महतो, एनएसयूआई के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुमार राजा, ग्रामीण जिला अध्यक्ष सुरेश बैठा, उदय प्रताप, सोनाल शांति, दीपक ओझा, सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Share This Article