रांची नगर निगम की तंबाकू बेचने वाले दुकानदारों से अपील, सघन अभियान चलाने का निर्देश

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची नगर निगम के उप नगर आयुक्त रजनीश कुमार ने तंबाकू नियंत्रण कानून की अवहेलना करने वालों के खिलाफ सघन अभियान चलाने का निर्देश दिया है।

उप नगर आयुक्त शुक्रवार को तंबाकू वेंडर लाइसेंसिंग के सफल कार्यान्वयन के लिए संवेदीकरण कार्यशाला में बोल रहे थे।

इस कार्यशाला का आयोजन रांची नगर निगम की ओर से किया गया जिसमें तकनीकी सहयोगी संस्था सोशियो इकोनामिक एंड एजुकेशनल डेवलपमेंट सोसायटी (सीड्स) झारखंड एवं द यूनियन नई दिल्ली के द्वारा किया गया।

उप नगर आयुक्त ने कहा कि तंबाकू के दुष्परिणामों से आम जनों को जागरूक किया जाएगा।

उन्होंने सभी तंबाकू उत्पाद बेचने वाले दुकानदारों से अपील करते हुए कहा कि सभी तंबाकू उत्पाद विक्रेता जल्द से जल्द अपना लाइसेंस नगर निगम से प्राप्त कर लें अन्यथा तंबाकू बेचने वालों के खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article