रूपा तिर्की मौत मामला : CBI की टीम मां और दोनों बहनों से की पूछताछ

Digital News
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: साहेबगंज की महिला थाना प्रभारी रूपा तिर्की मौत मामले को लेकर शनिवार को सीबीआई की टीम रांची पहुंची।

टीम रूपा तिर्की के आवास रातू स्थित काठीटांड़ गांव पहुंचकर उनके परिजनों से पूछताछ की है। सीबीआई ने रूपा तिर्की की मां और दो बहनों से पूछताछ की।

पूछताछ के दौरान उनके पिता भी मौजूद थे। सीबीआई ने पूछा कि उन्हें क्यों संदेह है कि पंकज मिश्रा ने रूपा की हत्या की होगी।

सीबीआई ने एसके कनौजिया के साथ उनके संबंधों के बारे में पूछताछ की।

साथ ही सीबीआई जानना चाहती थी कि और कौन राजनेता और पुलिस अधिकारी ने उन पर चुप रहने के लिए दबाव डाला और रिश्वत दी। मामले में सीबीआई की टीम

रविवार को पूछताछ करेगी। सीबीआई मामले में कुछ इलेक्ट्रॉनिक सबूतों की तलाश कर रही है।

सीबीआई के अधिकारियों के पहुंचने के बाद रूपा के घर में किसी के आने जाने पर पाबंदी लगा दी गई थी।

बताया जा रहा कि सीबीआई के अधिकारी दो दिनों तक रांची में रहेंगे और रूपा तिर्की के परिवार वालों से पूछताछ के बाद साहिबगंज के बरहरवा के तत्कालीन एसडीपीओ पी के मिश्रा से भी पूछताछ कर सकते है।

सीबीआई की टीम रूपा तिर्की केस की लगातार जांच कर रही है और साहेबगंज में सीबीआई ने रूपा के पड़ोसी और पुलिसकर्मियो से पूछताछ कर चुकी है।

सीबीआई फिर से रूपा के दोस्त और पुलिसकर्मियो से भी पूछताछ कर सकती है।

सीबीआई की टीम अलग-अलग बिंदुओं पर जांच कर घटना के संबंध में सुबूत जुटाने में जुटी है।

उल्लेखनीय है कि बीते गुरुवार को सीबीआई घटनास्थल पर पहुंची थी और क्राइम सीन रीक्रिएट किया।

इससे पहले भी सीबीआई टीम ने रूपा के पड़ोसी से पूछताछ किया था।

सीबीआई की टीम साहेबगंज में रूपा तिर्की मौत मामले की जांच करने के लिए आवश्यक सुबूत जुटा रही है।

सीबीआई की फॉरेंसिक टीम ने सील बंद कमरे को खोला और रूपा तिर्की की मौत के बाद सबसे पहले पहुंचने वाले और देखने वाले पुलिसकर्मी को भी साथ में रखकर जांच की।

उसके बाद पूरी टीम बंद कमरे को खोलकर घटना को रीक्रिएट किया था।

जानकारी के अनुसार फॉरेंसिक टीम रूम के अंदर फिंगरप्रिंट और फुटप्रिंट्स भी और घटना की जांच का वीडियोग्राफी भी कराया था।

मालूम हो कि रूपा तिर्की के पिता देवानंद उरांव ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर रूपा तिर्की की हत्या की आशंका जताते हुए इसकी सीबीआई जांच कराने का आग्रह किया था।

हाई कोर्ट के आदेश के बाद सीबीआई की पटना ब्रांच ने मामले में 8 सितंबर को एफ आई आर दर्ज किया था।मामले की जांच डीएसपी विशंभर दीक्षित के नेतृत्व में की जा रही है।

पुलिस लाइन स्थित गंगा भवन सरकारी क्वार्टर से संदिग्ध अवस्था में रूपा तिर्की का शव तीन मई को बरामद हुआ था।

Share This Article