रामेश्वर उरांव 13 को सफाई मजदूरों को करेंगे सम्मानित

Digital News
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: स्वतंत्रता के 75वीं वर्षगांठ के मौके पर 13 अगस्त को प्रदेश दैनिक साफ-सफाई एवं घरेलू कामगार संघ की ओर से मजदूरों के लिए प्रोजेक्ट बिल्डिंग कार्यालय के समक्ष सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।

झारखंड के वित्त सह खाद्य आपूर्ति मंत्री रामेश्वर उरांव दैनिक साफ सफाई मजदूरों को सम्मानित करेंगे।

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने गुरुवार को बताया कि इस मौके पर संघ के मुख्य संरक्षक आलोक कुमार दुबे एवं संयोजक लाल किशोर नाथ शाहदेव, सुषमा हेंब्रम, अर्चना कुमारी आदि भी उपस्थित रहेंगे।

गुप्ता ने कहा है कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की अगुवाई में स्वतंत्रता संग्राम में कई महान विभूतियों ने यातनाएँ सहीं, जेल गये, लाठियां खाईं और अपने प्राणों की आहूति दी, तब कहीं जाकर हमें आजादी मिली।

महात्मा गांधी कहा करते थे कि देश में गरीबों और अंतिम व्यक्ति तक दृष्टि जानी चाहिए। उनको ही ध्यान में रखकर योजनाएं बनाई जानी चाहिए।

उसी के आलोक में इस ऐतिहासिक एवं अद्भुत क्षण में संगठन द्वारा गरीबों के साथ स्वतंत्रता दिवस की खुशियां बांटी जाएंगी।

Share This Article