नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप के लिए झारखंड टीम घोषित

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: चरकी दादरी (हरियाणा) में 21 से 24 जुलाई तक होने वाली 69वीं सीनियर नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता (Senior National Kabaddi Competition) के लिए झारखंड टीम की घोषणा कर दी गयी है।

झारखंड कबड्डी संघ के बिपिन सिंह ने सोमवार को बताया कि गढ़वा में खिलाड़ियों के ट्रायल के बाद टीम तय किया गया है।

टीम की कप्तानी बोकारो के सौरभ कुमार (Saurabh Kumar) को दी गयी है। इसके अलावा बोकारो के सागर कुमार और अंगद का भी चयन हुआ है।

टीम 19 जुलाई को हरियाणा के लिए रवाना होगी

देवघर के राजू कुमार सिंह, जामताड़ा के बिनोद कुमार प्रसाद, धनबाद के राहुल कुमार गोप, कोडरमा के सूरज पांडेय, गढ़वा के विशाल कुमार, पाकुड़ के अंशू मरांडी, पूर्वी सिंहभूम के भोला मुंडा, पलामू के संग्राम सिंह और लातेहार के ए कुमार का चयन किया गया है।

टीम 19 जुलाई को हरियाणा के लिए रवाना होगी। कोच के तौर पर दिनेश कुमार (Dinesh Kumar) टीम के साथ रहेंगे।

Share This Article