Homeझारखंडझारखंड में पंचायत चुनाव को प्रभावित करना चाहती है भाजपा : कांग्रेस

झारखंड में पंचायत चुनाव को प्रभावित करना चाहती है भाजपा : कांग्रेस

Published on

spot_img

रांची: प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह परिदर्शन के नाम पर केंद्रीय मंत्रियों को झारखंड में बुलाकर पंचायत चुनाव को प्रभावित करना चाहते हैं।

उन्होंने चुनाव आयोग से मांग की है कि जब तक पंचायत चुनाव नहीं हो जाता, तब तक केंद्रीय मंत्रियों के झारखंड आने पर रोक लगे। राजीव रंजन प्रसाद शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि झारखंड में पंचायत चुनाव की घोषणा हो चुकी है। ऐसे में केंद्रीय मंत्रियों के यहां आने से चुनाव प्रभावित होगा। यह सीधे सीधे आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है।

उन्होंने कहा कि 16 अप्रैल को चुनाव आयोग से मिलकर इसकी शिकायत की जायेगी। परिदर्शन के नाम पर राज्य के 21 जिलों को चिन्हित किया गया है। अधिकारियों पर दबाव दिया जा रहा है।

24 अप्रैल को भी प्रखंड स्तर पर यह कार्यक्रम आयोजित होगा

उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से संवाद कार्यकर्ता सम्मेलन 18 अप्रैल को सभी जिलों में आयोजित किया जायेगा। इसमें प्रदेश के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

आचार संहिता लागू होने से पार्टी कोटे का कोई भी मंत्री इस कार्यक्रम में शामिल नहीं होगा। उन्होंने कहा कि संगठन को धारदार बनाने के लिए प्रदेश प्रभारी के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष ने नियंत्रण कक्ष का भी गठन किया है।

इसके अलावा 24 अप्रैल को भी प्रखंड स्तर पर यह कार्यक्रम आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष ने सभी जिलाध्यक्षों को पत्र लिखा कहा है कि राज्य में आचार संहिता लागू है। ऐसे में इसका अनुपालन किया जाये।

spot_img

Latest articles

राज्यपाल और CM हेमंत सोरेन ने रांची में लॉन्च किया ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान

Jharkhand News: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार...

धनबाद मंडल कारा में जेल IG सुदर्शन मंडल का औचक निरीक्षण, नए नियम लागू

Jharkhand News: झारखंड के जेल IG सुदर्शन मंडल ने बुधवार को धनबाद मंडल कारा...

रामगढ़ में पांडे गिरोह का कुख्यात अपराधी सुनील धोबी गिरफ्तार!

Jharkhand Ramgarh News: रामगढ़ जिले में पांडे गिरोह के लिए बेहद खतरनाक अपराधी सुनील...

जमशेदपुर के गोलमुरी में दिनदहाड़े चोरी! महेंद्र अपार्टमेंट में 10 लाख के जेवर-नकदी उड़ा ले गए चोर

Jharkhand News: जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र के महेंद्र अपार्टमेंट में बुधवार को दिनदहाड़े...

खबरें और भी हैं...