Latest Newsझारखंडमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खनन पट्टा मामले में चुनाव आयोग को सौंपा...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खनन पट्टा मामले में चुनाव आयोग को सौंपा जवाब

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने शुक्रवार को रांची जिला अंतर्गत अनगड़ा प्रखंड में 88 डिसमिल पत्थर खदान लीज मामले में चुनाव आयोग को जवाब भेज दिया है। उन पर पद पर रहते हुए खनन पट्टा लेने का आरोप है।

चुनाव आयोग ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को 20 मई, 2022 तक जवाब दाखिल करने का नोटिस जारी किया था। हालांकि, इस मामले में मुख्यमंत्री ने एक माह का समय मांगा था, जिसे चुनाव आयोग ने अस्वीकार करते हुए 20 मई तक जवाब देने को कहा था।

चुनाव आयोग को जवाब भेजने के लिए गुरुवार को लीगल टीम दिल्ली पहुंची थी। बताया गया है कि खनन पट्टा मामले में झारखंड हाई कोर्ट में चल रहे मुकदमे के आधार पर निर्णय के इंतजार करने आग्रह चुनाव आयोग से किया गया है।

अब तक क्या हुआ

11 फरवरी को भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने अनगड़ा प्रखंड में 88 डिसमिल जमीन पर पत्थर खदान के लिए लाइसेंस निर्गत करने के मामले में राज्यपाल रमेश बैस से शिकायत की थी।

इस पर राज्यपाल ने चुनाव आयोग से मंतव्य मांगा था। इसी आधार पर चुनाव आयोग ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को नोटिस भेजा था।

इधर, इस मामले में झामुमो ने लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा नौ के तहत मुख्यमंत्री का खनन लीज लेना लाभ के पद के दायरे में नहीं आने का दावा किया। साथ ही भाजपा पर साजिश के तहत हेमंत सोरेन के खिलाफ आरोप लगाने की बात कही थी।

इसके बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चुनाव आयोग की नोटिस पर अपना पक्ष रखने के लिए एक माह का समय मांगा लेकिन आयोग ने उन्हें 10 दिन का अतिरिक्त समय दिया। जवाब देने की शुक्रवार को आखिरी तारीख थी।

spot_img

Latest articles

पुलों के टूटने पर हाईकोर्ट सख्त, ग्रामीण विकास विभाग को अंतिम मौका

High Court strict on Collapse of Bridges : झारखंड हाईकोर्ट ने ग्रामीण विकास विभाग...

मृत’ घोषित हाेने पर मै जिंदा हूं का तख्ती लिए काट रहे हैं सरकार दफ्तर के चक्कर

Forced to Visit Government Offices : मधेपुरा जिले के मुरलीगंज प्रखंड से सरकारी तंत्र...

इंडिया AI एक्सपो में बिहार सरकार के साथ 468 करोड़ का एमओयू

468 crore MoU Signed with Bihar Government at India AI Expo : नई दिल्ली...

राजधानी रांची में सुरक्षा व्यवस्था फेल!, पुलिस की गश्त गायब

Security Fails in capital Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची इन दिनों बढ़ते अपराध...

खबरें और भी हैं...

पुलों के टूटने पर हाईकोर्ट सख्त, ग्रामीण विकास विभाग को अंतिम मौका

High Court strict on Collapse of Bridges : झारखंड हाईकोर्ट ने ग्रामीण विकास विभाग...

मृत’ घोषित हाेने पर मै जिंदा हूं का तख्ती लिए काट रहे हैं सरकार दफ्तर के चक्कर

Forced to Visit Government Offices : मधेपुरा जिले के मुरलीगंज प्रखंड से सरकारी तंत्र...