Homeझारखंडपंकज मिश्रा के करीबी दाहू यादव के घर पहुंची ईडी की टीम

पंकज मिश्रा के करीबी दाहू यादव के घर पहुंची ईडी की टीम

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम पांचवें दिन शुक्रवार को भी साहिबगंज (Sahibganj) में जांच कर रही है।

ED की टीम मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा के करीबी दाहू यादव (Dahu Yadav) के घर पहुंची है और जांच कर रही है।

दाहू यादव ही पंकज मिश्रा के कारोबार की देखरेख करता है

बताया जा रहा है कि ED की टीम साहिबगंज-मनिहारी के बीच फेरीसेवा का संचालन करने वाले राजेश यादव उर्फ दाहू यादव के घर पहुंची।

दाहू यादव पंकज मिश्रा का करीबी है। ED के अनुसार, दाहू यादव ही पंकज मिश्रा के कारोबार की देखरेख करता है।

ED की टीम शुक्रवार को उसके शोभनपुर भट्ठा स्थित घर पहुंची और घरों की तलाशी ली। टीम के साथ जिला खनन पदाधिकारी विभूति कुमार भी मौजूद थे। जांच पड़ताल के बाद टीम लौट गई।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले दाहू यादव के यहां आठ जुलाई को भी ईडी ने दबिश दी थी। दिनभर जांच-पड़ताल की थी।

इस दौरान कुछ नकद और जमीन के कई दस्तावेज मिले थे। इसके बाद ED  ने दाहू यादव को नोटिस देकर रांची बुलाया था। कई दिनों तक पूछताछ भी की थी। फिलहाल दाहू यादव फरार है।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...