IAS पूजा सिंघल मामला : अभिषेक झा मामले की अगली सुनवाई 29 को

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: ईडी (ED) की विशेष अदालत में निलंबित आईएएस (IAS) अधिकारी पूजा सिंघल (Pooja Singhal) के पति अभिषेक झा के मामले में बुधवार को आंशिक सुनवाई हुई।

यह सुनवाई व्यक्तिगत उपस्थिति से छूट से संबंधित था। ED की विशेष अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 29 अगस्त की तारीख निर्धारित की है।

पूजा सिंघल के साथ अभिषेक झा को भी आरोपित बनाया गया

उल्लेखनीय है कि मनरेगा घोटाले (MGNREGA SCAM) को लेकर ED द्वारा की गयी मनी लाउंड्रिंग की कार्रवाई में पूजा सिंघल के साथ अभिषेक झा को भी आरोपित बनाया गया है। मामले में ED की ओर से दाखिल चार्जशीट (Charge Sheet) में अभिषेक झा का भी नाम है।

मामले में अदालत ने सभी आरोपितो को Court में उपस्थित होने का आदेश दिया था। इसके बाद अभिषेक झा (Abhishek Jha) के अधिवक्ता (Advocate) की ओर से सुनवाई में छूट के लिए अदालत में याचिका दायर (Petition Filed) की गई थी।

Share This Article